फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने बढ़ाई फरीदाबाद की मुश्किलें: सड़कों पर जलभराव, जाम के झाम में फंसे वाहन, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान

Wed, 08 Jul 2026 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 05:19 PM IST
सार

फरीदाबाद शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Rain adds to woes in Faridabad waterlogging on roads leads to traffic jams
पानी में डूबे रास्ते, लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है। पेट्रोल पंप के पास लंबा जाम लग गया है। घरों के बाहर भी पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

कई इलाकों में जलभराव

Rain adds to woes in Faridabad waterlogging on roads leads to traffic jams
बारिश के चलते लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर भरे पानी से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और सुबह का समय परेशानी भरा रहा।

वाहनों की लंबी कतारें

Rain adds to woes in Faridabad waterlogging on roads leads to traffic jams
लंबा जाम लगा - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास बारिश का पानी भर जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों तक जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धन भरवाने के लिए सर्विस रोड पर खड़े वाहन

Rain adds to woes in Faridabad waterlogging on roads leads to traffic jams
पेट्रोल पंप पर वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मथुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर निजी स्कूल बसों के ईंधन भरवाने के लिए सर्विस रोड पर खड़े होने से यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। नीलम पुल से दिल्ली की ओर जाने वाला सर्विस रोड बाधित होने से जाम और लंबा हो गया।

विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से हुई दिक्कतें

Rain adds to woes in Faridabad waterlogging on roads leads to traffic jams
बच्चों को स्कूल जानें में मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह बसें और अन्य वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed