{"_id":"6aa55e354d5a51c2750714c8","slug":"amar-ujala-teacher-awards-211-teachers-honored-based-on-students-votes-photos-2026-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक सम्मान: बच्चों के वोट से जीते गुरु जी, कहीं हंसी तो कहीं दिखे भावुक; देखें यादगार तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक सम्मान: बच्चों के वोट से जीते गुरु जी, कहीं हंसी तो कहीं दिखे भावुक; देखें यादगार तस्वीरें
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:46 PM IST
सार
Amar Ujala Teacher Award: शनिवार को अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के चौथे संस्करण में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिक्षकों को संबोधित किया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के 210 स्कूलों के 211 शिक्षकों को सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 22
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : अमर उजाला/लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिक्षकों पर कल का भारत बनाने की जिम्मेदारी है। शिक्षक साधारण व्यक्तित्व नहीं है कल का भारत कैसा होगा यह आज का शिक्षक तय करेगा। शिक्षक में सृजन की शक्ति होती है। इसलिए बेहतर भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी भी आप पर है। यह बातें शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के चौथे संस्करण के मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं।
2 of 22
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : लाल सिंह
सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के 210 स्कूलों के 211 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। हर स्कूल से उत्कृष्ट शिक्षक का चयन 95 हजार से ज्यादा छात्रों ने मतदान के जरिए किया था। शिक्षक व उनके परिजनों से भरे ऑडिटोरियम में उपमुख्यमंत्री ने मौजूदा परिदृश्य को लेकर कहा कि आज वैश्विक चुनौती खड़ी है। इंटरनेट ने दुनिया मुट्ठी में कर दी है।
3 of 22
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : लाल सिंह
आने वाली पीढ़ी सिर्फ नौकरी करने के लिए ही तैयार न की जाए यह देखना होगा। आज छात्रों में फर्स्ट क्लास से पास होने की खुशी नहीं है। 99 के बाद भी दशमलव में प्रतिशत कम होने का अफसोस दिखता है। डीयू में एडमिशन की होड़ दिख रही है। ऐसे एडमिशन का मकसद कैंपस प्लेसमेंट रहता है। शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि बच्चों के अंदर ऐसी प्रतिभा गढ़ें कि वह नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनें। यह जिम्मेदारी है कि बच्चों को ऐसे निखारें कि दुनिया उनको फॉलो करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 22
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : लाल सिंह
शिक्षक को बच्चों को पढ़ाना ही नहीं होता है, माता-पिता का प्यार भी देना होता है। बच्चा माता-पिता से ज्यादा समय शिक्षक के साथ रहता है। बच्चा शिक्षकों से संस्कार सीखता है। शिक्षक पर बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी का इतिहास गौरवशाली रहा है। भारत सबकुछ कर सकता है अगर शिक्षक चाह लें। इसलिए शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
5 of 22
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
- फोटो : लाल सिंह
वोट लेना कितना मुश्किल है यह सभी को समझ में आया होगा
शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वोट लेना कितना मुश्किल है ये आप सभी को समझ में आ गया होगा। बच्चों का वोट लेना और भी कठिन है। सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले शिक्षकों ने अपना सर्वोत्तम दिया होगा। सभी ने वोट के लिए बहुत मेहनत की होगी। सम्मान के लिए मतदान की पारदर्शी मोबाइल व कंप्यूटर आधारित व्यवस्था को सराहते हुए कहा कि इसमें बैलेट पेपर की तरह कोई गुंजाइश भी नहीं रही होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।