सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कबाड़ बन रहे ‘पीएम के ई-रिक्शा’, लाए गए बांटने के नाम पर और ये हो रही हालत

सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 May 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
e-rickshaw after pm modi inauguration of mudra yojna in noda
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय

5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के तहत आर्थिक पिछड़े परिवारों को सांकेतिक तौर पर ई-रिक्शा का वितरण किया था। उस समय सभी रिक्शे सेक्टर-62 के सभा स्थल पर लाए गए थे। 48 दिन बाद 280 रिक्शे अब तक यहीं हैं और कबाड़ बनते जा रहे हैं। किसी के पहिए गायब हैं तो किसी की सीट। भारतीय माइक्रो क्रेडिट (बीएमसी) के सहयोग से ई-रिक्शा देने की बात की गई थी।

Trending Videos
e-rickshaw after pm modi inauguration of mudra yojna in noda
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय

सभास्थल पर रंग-बिरंगे नए-नए ई-रिक्शे एक लाइन में खड़े किए गए थे। महिला चालकों ने ई-रिक्शा चलाकर प्रधानमंत्री को दिखाया भी था। उस दिन प्रधानमंत्री ने मंच से गरीबों की तकदीर बदलने की बात की थी। गरीबों की तकदीर बदलने से पहले ई-रिक्शा की तस्वीर जरूर बदल गई है। जगह-जगह टूटे पड़े कई ई-रिक्शे पिछले 48 दिन की कहानी बयां करते नजर आए। कुछ रिक्शों के पहिये गायब थे तो किसी की छत उड़ी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
e-rickshaw after pm modi inauguration of mudra yojna in noda
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय

सभी ई-रिक्शे धूल में सने नजर आए। कई रिक्शों में जंग लगनी भी शुरू हो गई है। वहीं अगर ज्यादा बारिश हुई तो इसके पूरी तरह से कबाड़ बनते देर नहीं लगेगी। पास में ही एक शख्स प्रमोद कुमार नजर आया। उसने बताया कि वह ई-रिक्शा की पहरेदारी करने के लिए यहां खड़ा है। उसे सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पहरेदारी करने को आठ हजार रुपये पर रखा गया है।

e-rickshaw after pm modi inauguration of mudra yojna in noda
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय

रात में भी कोई पहरेदारी करता है। ई-रिक्शा को कोई वहां से उठाकर न ले जाए, इसलिए बैटरी पहले ही निकाल दी गई थी। हालांकि बैटरी निकालने के बाद बोनट को बंद करने की भी जद्दोजहद नहीं की गई। वहीं कुछ ई-रिक्शे के हैंडल भी जमीन पर टूटे पड़े थे।

विज्ञापन
e-rickshaw after pm modi inauguration of mudra yojna in noda
सभा स्‍थल पर पड़े ई-रिक्‍शा - फोटो : राजन राय
परमिट के लिए भेजे गए 78 आवेदन : नोएडा परिवहन विभाग से फिलहाल 78 आवेदन परमिट के लिए आरटीओ गाजियाबाद भेजा गया है। इनके रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो चुका है। इनमें से 74 आवेदन बीएमसी के हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed