फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडा: परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़, महेश की दो बहन और बहनोई गिरफ्तार; पूरी कहानी

Sun, 18 Oct 2026 11:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 18 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी के नगला पदम सिंह गांव में नूडल्स खाने के बाद सोए परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक महेश की दो बहन और बहनोई पर एफआईआर की गई है। मृतक के साले ने केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Greater Noida New twist death of five members case against Mahesh two sisters and brother in law full story
greater noida suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक महेश के साले की पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर महेश की दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस के मुताबिक, मृतक महेश ने मौत से पहले अपने फोन में वॉइस नोट रिकॉर्ड किया था। इस रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी दो बहनों और एक बहनोई को परिवार की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पुलिस ने मृतक महेश की बड़ी बहन, बहनोई और छोटी बहन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों में शेखर उर्फ चंद्रशेखर (50), उसकी पत्नी सुनीता (45), दोनों निवासी शालीमार गांव, दिल्ली और सपना (32), निवासी खेड़ा कला, दिल्ली शामिल हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
Trending Videos
Greater Noida New twist death of five members case against Mahesh two sisters and brother in law full story
मृतक महेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस के हाथ मृतक महेश का मोबाइल लगा है, जिसमें एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि इस ऑडियो में महेश ने कुछ परिचितों को अपनी और अपने परिवार की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

 
Greater Noida New twist death of five members case against Mahesh two sisters and brother in law full story
मृतक ललिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में मृतक महेश के साले की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में भी ले लिया गया है। पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। वहीं, पोस्टमार्टम में प्वाइजनिंग के लक्षण मिलने के बाद विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida New twist death of five members case against Mahesh two sisters and brother in law full story
शवों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गमगीन माहौल में आनन-फानन देर रात नम आंखों से किया गया पांचों शवों का अंतिम संस्कार
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पांचों शव देर रात गांव पहुंचे, परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 
विज्ञापन
Greater Noida New twist death of five members case against Mahesh two sisters and brother in law full story
परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनों के शवों को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और महिलाओं की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। माहौल की संवेदनशीलता और भारी शोक को देखते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन देर रात ही नम आंखों से पांचों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed