सब्सक्राइब करें

मददगारों की मौत: हाईवे पर घायल ड्राइवर की मदद कर रहे दो चालकों की मौत, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 10 Feb 2026 04:23 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक पिकअप और ट्रक की टक्कर के बाद बचाव में जुटे तीन ट्रक चालकों को तेज रफ्तार सब्जी ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दो चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
noida sector 58 highway accident two truck drivers dead three injured
घायल को अस्पताल लेकर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

नोएडा थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में कर लिया है।

Trending Videos
noida sector 58 highway accident two truck drivers dead three injured
घायलों को अस्पताल लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला

घायल ड्राइवर की मदद करने गए थे तीन चालक
पुलिस के अनुसार 9 फरवरी 2026 की रात मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाली बीच वाली लेन पर एक पिकअप (DL 1C AH 1790) पीछे से ट्रक (MP 07 GA 9111) से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक अमित वाहन में फंस गया। इसी दौरान तीन ट्रक चालक अपने-अपने वाहन सड़क किनारे रोककर उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
noida sector 58 highway accident two truck drivers dead three injured
दुर्घटनाग्रस्ट ट्रक - फोटो : ANI

पीछे से सब्जी के ट्रक ने मारी टक्कर
तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार सब्जी से लदे ट्रक (UP 37 AT 6693) ने लापरवाही से तीनों चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

noida sector 58 highway accident two truck drivers dead three injured
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान देवेंद्र (34), पुत्र कमलेश, निवासी ढकिया हमीद नगर, जिला शाहजहांपुर (उप्र) और गोविंद चौहान (करीब 35), निवासी फददपुर ऐरावाला बास गांव, आजमगढ़ (उप्र) के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
noida sector 58 highway accident two truck drivers dead three injured
घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

घायलों के नाम
घायलों में वीरेंद्र (24), पुत्र अमर सिंह यादव, निवासी ग्राम भावरी थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर, साहिल पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम जोहड़ी जिला बागपत और हरिओम (35), पुत्र नरेंद्र निवासी मंगोलपुरी दिल्ली शामिल हैं। तीनों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed