हरियाणा के नूंह में आतंकी उमर की मौजूदगी की पुष्टि के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में कड़ी कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, उमर पिछले लगभग 10 दिन तक हिदायत कॉलोनी के जिस मकान में रुका था, उस गली को रविवार सुबह पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया। गली में रहने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की गई है और स्थानीय पुलिस ने उनके सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी जुटाने के लिए लगातार पूछताछ की जा रही है।
अल फलाह का इलेक्ट्रिशियन भी निकला 'आतंकी': नूंह में दिलाया था डॉ. उमर को मकान, शोयब और रिजवान गिरफ्तार; Video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:13 PM IST
सार
रविवार को नूंह के एसपी राजेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे और उस मकान का निरीक्षण किया जिसमें उमर ठहरा हुआ था। एसपी ने घर के अंदर रह रहे लोगों से बातचीत की और उनसे उमर के ठहरने, आने-जाने के समय और व्यवहार से जुड़ी जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन