{"_id":"6a9fa89a7bac1a95cb062362","slug":"delhi-building-collapse-pg-runs-in-cramped-lanes-rent-high-as-society-2026-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इमारत गिरी: किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इमारत गिरी: किराया तो सोसाइटी का, सुविधा झुग्गी जैसी; दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार
ज्योति सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:11 PM IST
सार
दिल्ली में हॉस्टल की इमारत गिरने के बाद जांच की गई तो सामने आया कि कई मकानों में लाइब्रेरी के ऊपर पीजी और किराये के कमरे भी संचालित हो रहे हैं। यहां किराया तो सोसाइटी की तरह वसूला जाता है, लेकिन सुविधा झुग्गी जैसी मिलती हैं। शादीपुर में दो फीट तक संकरी गलियों के बीच पीजी का कारोबार चल रहा है। यहां आपात स्थिति में बचाव मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नई दिल्ली में संकरी गलियां, घुमावदार सीढ़ियां और कहीं-कहीं महज दो फीट चौड़े रास्ते। इनसे बचते-बचाते प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रोज अपने ठिकानों तक पहुंचते हैं। पश्चिमी दिल्ली के शादीपुर में ऐसी ही तस्वीर देखने को मिलती है।
यहां गली-दर-गली बनी लाइब्रेरियों में छात्र किताबों का बोझ और आंखों में भविष्य के सपने लिए घंटों पढ़ाई करते हैं। वहीं, कई मकानों में लाइब्रेरी के ऊपर पीजी और किराये के कमरे भी संचालित हो रहे हैं।
2 of 9
सत्य निकेतन बिल्डिंग घटनास्थल के आस पास कुछ इस तरह का नजारा, जहां कई इमारतों में पीजी भी हैं
- फोटो : संवाद / भूपिंदर सिंह
करोल बाग के कोचिंग संस्थानों के नजदीक होने के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर, राजेंद्र प्लेस, न्यू राजेंद्र नगर, झंडेवालान, रंजीत नगर, शादीपुर और बलजीत नगर में छात्रों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कोचिंग के आसपास रहने को प्राथमिकता देते हैं। बढ़ती मांग ने पीजी और किराये के कमरों के कारोबार को भी तेजी से बढ़ाया है।
3 of 9
सत्य निकेतन बिल्डिंग घटनास्थल के आस पास कुछ इस तरह का नजारा, जहां कई इमारतों में पीजी भी हैं।
- फोटो : संवाद / भूपिंदर सिंह
महंगा किराया, सस्ते इलाकों की ओर छात्रों का रुख
करोल बाग के संस्थानों में यूपीएससी की तैयारी की फीस 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक पहुंचती है। वहीं, ओल्ड राजेंद्र नगर, राजेंद्र प्लेस और न्यू राजेंद्र नगर में दो कमरों के फ्लैट का किराया करीब 30 से 35 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
लक्ष्मी नगर में जर्जर मकान में चल रहा पीजी
- फोटो : अमर उजाला
पटेल नगर और वेस्ट पटेल नगर में यही किराया करीब 25 से 30 हजार रुपये है। कुछ लिस्टिंग में ट्रिपल शेयरिंग 7-8 हजार रुपये प्रति बिस्तर से शुरू होकर निजी कमरों के लिए 20-30 हजार रुपये तक है। महंगे किराये से बचने के लिए छात्र शादीपुर और बलजीत नगर जैसे इलाकों का रुख करते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
शकरपुर में पतली गलियों में बने पांच पांच मंजिल मकान, इनमें चलते है पीजी
- फोटो : अमर उजाला
सीलन भरे कमरे, खिड़की तक नहीं
शादीपुर की कई गलियां बेहद संकरी हैं। मकान एक-दूसरे से सटे हैं और कुछ जगह रास्ते करीब दो फीट तक रह जाते हैं। कई कमरों में रोशनी और हवा के लिए खिड़की तक नहीं है। अंदर की सीढ़ियां भी घुमावदार और संकरी हैं। हर एक-दो मकान के बाद लाइब्रेरी नजर आती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।