सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AIIMS Entrance 2019: मेरिट लिस्ट में नाम नहीं है तो भी मिल सकता है मौका, ऐसा रहेगा काउंसलिंग शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 13 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Entrance 2019 Counselling schedule, merit list, mock roung seat allocation updates
एम्स

AIIMS Entrance 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नई दिल्ली ने एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का परिणाम 12 जून 2019 घोषित कर चुका है। परीक्षा 25 और 26 मई 2019 को आयोजित की गई थी। अब बारी है काउंसलिंग की। एम्स ने मॉक राउंड / सीट आवंटन का पहला राउंड / ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई करने वाले 3884 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है।

Trending Videos
AIIMS Entrance 2019 Counselling schedule, merit list, mock roung seat allocation updates

एम्स द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दी गई सूची में एम्स मेंं उपलब्ध कुल एमबीबीएस सीटों के अनुसार अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। एम्स प्रवेश परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इससे ज्यादा है। एम्स ने कहा है कि अगर पहले सीट आवंटन के बाद सीटें खाली रह जाती हैं तो काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। यानी पास करने वाले अन्य अभ्यर्थी, जिनका पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं है, उन्हें भी प्रवेश के लिए काउंसिलंग में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AIIMS Entrance 2019 Counselling schedule, merit list, mock roung seat allocation updates

एम्स अधिसूचना में कहा गया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग ध्यान से करें। उनके द्वारा भरी गई च्वाइस और उनकी रैंक के आधार पर ही उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। बाद में इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

AIIMS Entrance 2019 Counselling schedule, merit list, mock roung seat allocation updates

पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए ये रहा कट-ऑफ

जेनरल - 99.3152
जेनरल-पीडब्ल्यूबीडी - 95.3948
ओबीसी एनसीएल - 98.7410
पीडब्ल्यूबीडी ओबीसी एनसीएल - 90.3963
एससी - 92.1628
पीडब्ल्यूबीडी एससी - 86.0098
एसटी - 90.3549
पीडब्ल्यूबीडी एसटी - किसी ने क्वालिफाई नहीं किया

विज्ञापन
AIIMS Entrance 2019 Counselling schedule, merit list, mock roung seat allocation updates

एम्स नई दिल्ली ने दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, मंगलागिरी (गुंटूर), नागपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेष, भटिंडा, देवघर, गोरखपुर, कल्याणी, रायबरेली, तेलंगाना में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए पहले व मॉक राउंड के सीट आवंटन व काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इसे समझ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed