😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
AIIMS 2019 Topper Bhavik Bansal shares preparation tips, how to crack medical entrance NEET, AIIMS
{"_id":"5d024161bdec226dd812b126","slug":"aiims-2019-topper-bhavik-bansal-shares-preparation-tips-how-to-crack-medical-entrance-neet-aiims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AIIMS टॉपर ने दिए मेडिकल एंट्रेंस पास करने के अचूक टिप्स, आपको जरूर पढ़ने चाहिए ये ट्रिक्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AIIMS टॉपर ने दिए मेडिकल एंट्रेंस पास करने के अचूक टिप्स, आपको जरूर पढ़ने चाहिए ये ट्रिक्स
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भाविक बंसल एम्स एंट्रेंस 2019 टॉपर
- फोटो : social media
Link Copied
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) एमबीबीएस एंट्रेंस 2019 में दिल्ली के भाविक बंसल ने देशभर में टॉप किया है। 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ भाविक को पहली रैंक मिली है। नीट में 700 अंकों के साथ भाविक को दूसरी रैंक मिली थी। भाविक ने अपनी सफलता और मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी के अहम टिप्स amarujala.com के साथ खास बातचीत में शेयर किए। आगे पढ़िए भाविक की सफलता की कहानी, उन्ही के शब्दों में...
Trending Videos
2 of 6
नीट हो या एम्स दोनों ही परीक्षाएं आसान नहीं हैं। लेकिन नीट के लिए संसाधन उपलब्ध हैं। खास तौर पर एनसीईआरटी की किताबें नीट क्वालिफाई करने में काफी मददगार हैं। वहीं एम्स की तैयारी के लिए संसाधनों की थोड़ी कमी है। कोई ऐसी निश्चित किताब नहीं, जिससे आप पूरी तैयारी कर सकें। हालांकि एनसीईआरटी की किताबें इसमें भी सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बायोलॉजी और फिजिक्स एम्स एंट्रेंस के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से मैं यही कहूंगा कि एनसीईआरटी की किताबों पर पूरा ध्यान दें। पिछले वर्षों के ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल करें।
4 of 6
- फोटो : social media
मैं पिछले दो सालों से इन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसके लिए मैंने नियमित कोचिंग क्लासेज, सेल्फ स्टडी की और ऑनलाइन टेस्ट भी देता रहा।
विज्ञापन
5 of 6
मैंने पढ़ाई को लेकर कोई फिक्स्ड शेड्यूल नहीं बनाया था। अपने मन मुताबिक पढ़ता था। इस बीच कभी समय पर ध्यान नहीं दिया कि रोज कितने घंटे पढ़ाई की। लेकिन हां, इस बात का ध्यान जरूर रखा कि हर विषय को बराबर समय दे सकूं। मुझे लगता है कि स्कूल टाइम से ही नियमित पढ़ाई किसी परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल होने के लिए बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X