सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस: बोर्ड परीक्षा के बीच में जारी हुआ नोटिस, अपने साथ ले जा सकते हैं ये चीजें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 05 Mar 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
Cbse board Allow to mask and Sanitiser in exam coronavirus
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा के दौरान छात्रों को कुछ चीजों को अपने साथ ले जाने की अनुमति दे दी है। बता दें, दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस की वजह से ये बड़ा बदलाव सीबीएसई ने किया है। 


सीबीएसई ने छात्रों को जरूरत पड़ने पर मास्क और सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति दे दी है। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोराना की वजह से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद हो गए हैं। 

सिसोदिया का ट्वीट...

 

Trending Videos
Cbse board Allow to mask and Sanitiser in exam coronavirus
cbse, cbse result


कोरोना वायरस की लगातार बढ़ती दहशत के बीच अभिभावक चिंतित हैं। वह लगातार सीबीएसई से बोर्ड परीक्षा में सावधानी बरतने की छूट मांग रहे थे। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बुधवार को इस संबंध में एक पत्र जारी किया।

जानें क्या कहा...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cbse board Allow to mask and Sanitiser in exam coronavirus
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : कुमार संजय
इसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को मास्क या सैनिटाइजर परीक्षा कक्ष के भीतर ले जाने की जरूरत है तो वह लेकर जा सकता है। यह संबंधित परीक्षा केंद्र के स्तर पर तय किया जा सकता है। सीबीएसई ने इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों व मान्यता प्राप्त स्कूलों को कोरोना वायरस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने अभिभावकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।
 

मुख्य बदलाव-

Cbse board Allow to mask and Sanitiser in exam coronavirus
सीबीएसई
कोरोना वायरस को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पुलिस मुख्यालय आने वाले लोगों को अब सैनिटाइजर से हाथ धोकर ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 

कोरोना को लेकर जारी की गई एडवाइजरी...


विज्ञापन
Cbse board Allow to mask and Sanitiser in exam coronavirus
cbse
  • आपने आसपास साफ सफाई का समुचित ध्यान रखें।
  • आपस में बात करते समय मास्क और सैनिटाईजर का प्रयोग करें।
  • किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से परहेज करें। 
  • अनावश्यक रूप से हाथों को अपनी आंख, नाक और मुख में ना डालें।
  • बुखार आने पर पैरासिटामोल का प्रयोग करने के साथ चिकित्सक की राय लें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed