सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Results 2022: सीबीएसई रिजल्ट को लेकर लाखों छात्र परेशान, यूजीसी ने जारी कर दिया यह सर्कुलर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 04:29 PM IST
सार

CBSE Result 2022 Date: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर 36 लाख छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि 10वीं का रिजल्ट शुक्रवार, 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है। सीबीएसई रिजल्ट संबंधी खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.AmarUjala.Com क्लिक करें। 

विज्ञापन
CBSE Result 2022 Date Release at cbseresults.nic.in UGC Asked Universities for Final Last Date For UG Admissions After 12th Result
सीबीएसई रिजल्ट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE Results Date & UG Admissions 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर 36 लाख छात्र- छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, सीबीएसई की ओर से टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे (CBSE Term 2 Result) कब जारी किए जाएंगे, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन कुछ अधिकारियों का दावा है कि 10वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जा सकता है। इस बीच, लाखों छात्रों की परेशानी और भविष्य की चिंताओं को देखते हुए सीबीएसई के आग्रह पर यूजीसी (UGC) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को अपनी प्रवेश- प्रक्रिया के संबंध में एक महत्वपूर्ण सर्कुलर जारी किया है। 

Trending Videos
CBSE Result 2022 Date Release at cbseresults.nic.in UGC Asked Universities for Final Last Date For UG Admissions After 12th Result
सीबीएसई 12वीं बोर्ड टर्म-2 परीक्षा रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा के रिजल्ट में देरी ने बढ़ाई चिंता

सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अधिकारियों में कोई एक राय नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं के रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी होने के आसार हैं। वहीं, कुछ में कहा जा रहा है कि रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे। जबकि अधिकतर राज्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश-प्रक्रिया (UG Admission 2022) लगभग समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में लाखों छात्र अपने दाखिलों को लेकर परेशान हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Result 2022 Date Release at cbseresults.nic.in UGC Asked Universities for Final Last Date For UG Admissions After 12th Result
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

12वीं के रिजल्ट के बाद की ही तय की जाए अंतिम तिथि

इसी क्रम में जून के आखिरी सप्ताह में सीबीएसई ने यूजीसी से इस संबंध में निर्देश जारी करने की मांग की थी। इसलिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी समय-सीमा सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद तय करने को कहा है। यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि सीबीएसई (CBSE) और आईएससी रिजल्ट (ISC Result) के जारी होने तक विश्वविद्यालयों को दाखिला प्रक्रिया संचालित रखने को कहा है। दाखिलों के लिए अंतिम तिथि रिजल्ट जारी होने के बाद की ही तय की जाए। कुमार ने कहा कि अगर बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने से पहले विश्वविद्यालयों द्वारा अंतिम तिथि तय की जाती है तो सीबीएसई के छात्र प्रवेश से वंचित हो जाएंगे।

CBSE Result 2022 Date Release at cbseresults.nic.in UGC Asked Universities for Final Last Date For UG Admissions After 12th Result
सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE 12th Result CUET 2022 परीक्षा जुलाई और अगस्त में होगी

प्रोफेसर जगदीश कुमार ने कहा कि यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के परिणाम (CBSE 12th Result) घोषित होने के बाद अपनी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि तय करें ताकि ऐसे छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पर्याप्त समय मिल सके। हालांकि, कई विश्वविद्यालय सीयूईटी (CUET UG 2022) के आधार पर एडमिशन देने वाले हैं, उनमें दाखिले में अभी समय है। क्योंकि, सीयूईटी परीक्षा जुलाई और अगस्त में होनी है तो उसके परिणाम भी बाद में ही आएंगे। वैसे भी इस साल कोविड-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में देरी हुई थी। सीबीएसई की ओर से बताया गया है कि इस महीने के अंत तक बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की पूरी संभावना है। 
 

विज्ञापन
CBSE Result 2022 Date Release at cbseresults.nic.in UGC Asked Universities for Final Last Date For UG Admissions After 12th Result
ICSE, ISC Exam Result 2022 - फोटो : Social media


यूजीसी (UGC) की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को प्रवेश- प्रक्रिया के संबंध में भेजा गया महत्वपूर्ण सर्कुलर


Image
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed