सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE Result 2022: सीबीएसई अधिकारी का बड़ा बयान, इसी माह इस दिन तक जारी होगा रिजल्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 07:00 PM IST
सार

CBSE 10th-12th Result 2022: सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि भी बता दी है। रिजल्ट जल्द जारी किए जाने हैं।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result Release in July End Official Confirms CBSE Board Sarkari Result Term 2 at cbse.gov.in
CBSE 10th 12th Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

CBSE 10th-12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया कि 10वीं और 12वीं के नतीजे तय कार्यक्रम के मुताबिक इसी माह जारी किए जाएंगे। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर परीक्षा परिणाम जारी करने की संभावित तिथि भी बता दी है। अधिकारी ने कहा कि इस साल परीक्षाएं भी देर से शुरू हुईं और 50 दिन से अधिक समय तक आयोजित की गईं। इसलिए, लोग यह मानने लगे हैं कि सीबीएसई रिजल्ट (CBSE 10th 12th Result 2022) में देरी हो रही है, जबकि ऐसा नहीं है। 

Trending Videos
CBSE 10th 12th Result Release in July End Official Confirms CBSE Board Sarkari Result Term 2 at cbse.gov.in
सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जुलाई माह में बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घोषित होने की संभावना है। सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा के परिणामों में कोई देरी नहीं है। मीडिया संस्थानों द्वारा चलाई जा रही रिजल्ट में देरी की खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों की तुलना में, सीबीएसई, इस साल कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बावजूद परिणाम जल्दी घोषित करने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result Release in July End Official Confirms CBSE Board Sarkari Result Term 2 at cbse.gov.in
CBSE, Result Update 2022 - फोटो : Amar Ujala

गोपनीयता की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि छात्रों को परिणाम घोषित होने की तारीख के बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई के आखिरी हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, सभी संगठन सीबीएसई परिणाम के आधार पर अपने प्रवेश कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने आगे कहा कि सीबीएसई दाखिले के लिए सभी प्रमुख जिम्मेदार निकाय के संपर्क में है। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं में 34 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं। यह एक विशेष वर्ष है क्योंकि सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की हैं। 
 

CBSE 10th 12th Result Release in July End Official Confirms CBSE Board Sarkari Result Term 2 at cbse.gov.in
UMANG APP - फोटो : Amar Ujala

सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 2 बोर्ड परीक्षा परिणाम को उमंग एप (UMANG App) और डिजिलॉकर एप पर भी जारी किया जाएगा। छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा। 
 

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Result Release in July End Official Confirms CBSE Board Sarkari Result Term 2 at cbse.gov.in
CBSE Result 2022 - फोटो : अमर उजाला
CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?
  1. छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  5. अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed