NTA Reform: शिक्षा मंत्री की उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए DG संग बैठक, पूरे सिस्टम के ऑडिट का आदेश; मांगी रिपोर्ट
NTA Reform: शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा सचिव और एनटीए महानिदेशक के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एनटीए के 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गए हैं। नए विशेषज्ञों की नियुक्ति होगी और पूरे परीक्षा सिस्टम का ऑडिट कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA Reform: हाल की परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की व्यवस्था में सुधार को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, एनटीए के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एनटीए की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
एनटीए के 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गए
बैठक में मंत्री को बताया गया कि हाल की समस्याओं के बाद एनटीए के 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया जा चुका है। एजेंसी में पेशेवर नेतृत्व को मजबूत करने के लिए 10 नए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
इनमें मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, मुख्य वित्त अधिकारी, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी, टेस्ट सिक्योरिटी से जुड़े महाप्रबंधक और रिसर्च एंड डेवलपमेंट व साइकोमेट्रिक्स से जुड़े महाप्रबंधक जैसे पद शामिल हैं।
निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ भी होंगे शामिल
एनटीए अब कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों को भी अपने साथ जोड़ रहा है। इनमें साइबर सुरक्षा, साइकोमेट्रिक्स, प्रश्नपत्र तैयार करने और अन्य विशेषज्ञता वाले क्षेत्र शामिल हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा से जुड़े अलग-अलग चरणों में विशेषज्ञता बढ़ाना और व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना है।

पूरे परीक्षा सिस्टम का होगा ऑडिट
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को परीक्षा से जुड़े तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एनटीए की पूरी परीक्षा प्रक्रिया का विस्तृत ऑडिट कराने को कहा गया है।
एनटीए को ऑडिट के आधार पर उठाए गए सुधारात्मक कदमों की रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। यानी एजेंसी को यह बताना होगा कि परीक्षा व्यवस्था में सामने आई कमियों को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
गोपनीय परीक्षा व्यवस्था में भी बदलाव
बैठक में परीक्षा की गोपनीय व्यवस्था को भी नए सिरे से मजबूत करने पर जोर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशंस (CONOPS) की पूरी व्यवस्था में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत सुरक्षित कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम और परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जमा कराने से जुड़े प्रोटोकॉल को जल्द लागू करने को कहा गया है।
एनटीए में किए जा रहे ये बदलाव हाल की परीक्षा संबंधी समस्याओं के बाद व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, जवाबदेह और बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं।
कमेंट
कमेंट X