{"_id":"628bc24315fdf214a9119bc6","slug":"cuet-may-be-held-twice-a-year-says-ugc-chairman-m-jagadesh-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी में साढ़े 11 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, यूजीसी अध्यक्ष बोले- साल में दो बार हो सकती है परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी में साढ़े 11 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन, यूजीसी अध्यक्ष बोले- साल में दो बार हो सकती है परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Common University Entrance Test: यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सीयूईटी को जबरदस्त समर्थन मिला है। इस साल पहली सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए ही साढ़े 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी कई और विश्वविद्यालय इससे जुड़ने वाले हैं। इसलिए, आने वाले वर्षों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को वर्ष में दो बार आयोजित किया जा सकता है।
2 of 6
UGC Chairman M Jagadesh Kumar
- फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया रविवार, 22 मई को समाप्त कर दी गई है। इसके एक दिन बाद, यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीयूईटी-यूजी के लिए कुल 11,51,319 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है और 9,13,540 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है। यह एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि लगभग हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों ने सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन किया है। इनमें से कई दूरदराज और ग्रामीण इलाकों से हैं।
3 of 6
यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि CUET अब छात्रों को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिले पाने के उचित अवसर प्रदान करेगा, क्योंकि उन पर बोर्ड परीक्षाओं में हाई पर्सेंटेज हासिल करने का दबाव एवं बोझ नहीं होगा। अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए बोर्ड परीक्षाओं में 99 से 100 फीसदी अंकों की कट ऑफ सीमा सूची में आने के लिए छात्रों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी और तनाव के दौर से गुजरना पड़ता था। बहुत अधिक अंक प्राप्त करने के बोझ के बिना, छात्र अब CUET के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
CUET 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रोफेसर कुमार ने यह भी बताया कि कैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों की भागीदारी सीयूईटी यूजी के फोकस में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि सीयूईटी में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों की भागीदारी भी बहुत उत्साहजनक है। आने वाले वर्षों में, कई और विश्वविद्यालयों द्वारा CUET दाखिला प्रक्रिया को अपनाने की उम्मीद है। इसे लेकर उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले शैक्षणिक सत्र से वर्ष में दो बार सीयूईटी आयोजित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 6
सीयूईटी पीजी 2022
- फोटो : UGC- NTA
बीते हफ्ते ही यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के एलान के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सीयूईटी पीजी आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2022 है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।