सब्सक्राइब करें

अगर UPSC के लिए किया है आवेदन तो जल्द देखें ये नोटिस, इन लोगों के हुए रद्द

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 12 Mar 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
If you have applied for UPSC exam then see this notice
यूपीएससी - फोटो : pti

UPSC Recruitment 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने अभी हाल ही में एक आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया था। पदों के लिए हजारों लोगों ने आवेदन किया था। बता दें, आयोग ने अब इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के माध्यम से उन उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है, जिनके आवेदन शुल्क का भुगतान न करने के कारण UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं। ये नोटिस आयोग ने यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in है। उम्मीदवार आगे दिए नोटिस के माध्यम से भी लिस्ट देख सकते हैं। 

Trending Videos
If you have applied for UPSC exam then see this notice
UPSC Civil Services
मुख्य जानकारी- 
  • नोटिफिकेशन के मुताबिक, आयोग ने सिविल सेवा के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा, 2020 के लिए 51 उम्मीदवारों के आवेदन को रद्द कर दिया है।  आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 100 रुपये देने थे। लेकिन कुछ लोगों की रसीद को लेकर आयोग ने बैंक अधिकारियों से कोई पुष्टि प्राप्त नहीं की है इसलिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you have applied for UPSC exam then see this notice
upsc
  • यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2020 से शुरू हुई थी और इसके लिए अंतिम तिथि 3 मार्च, 2020 को खत्म हुई।
  • सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 रविवार, 31 मई, 2020 को होगी जो कि अनेक राज्यों में बने विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
If you have applied for UPSC exam then see this notice
upsc
  • बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने का मौका मिलता है।
  • यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरा व आखिरी चरण साक्षात्कार होता है।
  • यूपीएससी ने कुछ समय पहले कैलेंडर भी जारी किया था। इस कैलेंडर में साल 2020 में यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
If you have applied for UPSC exam then see this notice
upsc - फोटो : file photo

UPSC Exam Calendar 2020

परीक्षा का नाम  नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि
एनडीए और एनए परीक्षा (I), 2020  8 जनवरी, 2020 28 जनवरी, 2020
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020  12 फरवरी, 2020 03 मार्च, 2020
आईईएस / आईएसएस परीक्षा, 2020  25 मार्च, 2020  13 अप्रैल, 2020
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 08 अप्रैल, 2020  28 अप्रैल, 2020
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा, 2020 22 अप्रैल, 2020  12 मई, 2020
एनडीए और एनए परीक्षा (II), 2020  10 जून, 2020 30 जून, 2020
सीडीएस परीक्षा (II), 2020 05 अगस्त, 2020 25 अगस्त, 2020
एसओ / स्टेनो (GD-B / GD-I) LDCE 16 सितंबर, 2020 06 अक्तूबर, 2020


ये भी पढ़ें- UPSC: गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ बन गया IAS, पूछे गए ये 6 सवाल
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed