सब्सक्राइब करें

JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 में आवेदन के लिए ये हैं पात्रता मानदंड, पीसीएम होना जरूरी नहीं

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 05:46 PM IST
सार

JEE Main 2022 Eligibility Criteria : देशभर के इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए बहुप्रतीक्षित संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य जेईई मेन की आवेदन और पंजीयन प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
JEE Main 2022 Eligibility Criteria in Hindi Joint Entrance Examination Mains
JEE Main 2022 Eligibility Criteria - फोटो : pti file photo

JEE Main 2022 Eligibility Criteria and Rules: देशभर के इंजीनियरिंग शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए बहुप्रतीक्षित संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य जेईई मेन की आवेदन और पंजीयन प्रक्रिया जारी है। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में पीसीएम के अलावा दूसरे विषयों के छात्र भी जेईई परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से विमर्श के बाद अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने नियमों में संशोधन किया था। इसके अलावा भी कई और महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें जेईई मेन के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं - 

Trending Videos
JEE Main 2022 Eligibility Criteria in Hindi Joint Entrance Examination Mains
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Main के लिए आयु सीमा

एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों के अनुसार, जेईई मुख्य परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा संबंधी कोई नियम लागू नहीं होता है। जिन उम्मीदवारों ने 2020, 2021 में कक्षा 12वीं समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या फिर 2022 की परीक्षाओं के उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई मेन परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को शिक्षण संस्थान के आयु सीमा मानदंड, जहां वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, यदि लागू होते हैं तो, उन्हें पूरा करने की आवश्यकता रहती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Main 2022 Eligibility Criteria in Hindi Joint Entrance Examination Mains
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस अवधि में पास की हो योग्यता परीक्षा

जेईई मेन 2022 में उपस्थित होने के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने 2020, 2021 में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या जो 2022 में कक्षा 12वीं और समकक्ष परीक्षा में उपस्थित हो रहे हैं। यह ध्यान देना भी जरूरी है कि वे उम्मीदवार जिन्होंने 2019 में या उससे पहले कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो या फिर जो 2023 और आगे के वर्षों में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे, वे जेईई मेन 2022 में उपस्थित होने के पात्र नहीं हैं।

 

JEE Main 2022 Eligibility Criteria in Hindi Joint Entrance Examination Mains
JEE Main Engineering Entrance Exam - फोटो : सोशल मीडिया

कक्षा 12वीं में रहे हो इनमें से कोई तीन विषय

एआईसीटीई के नए नियमों के अनुसार, इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, तकनीकी व्यावसायिक विषय, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि, बिजनेस स्टडीज और अभियांत्रिकी आदि में से किन्हीं तीन विषयों के साथ 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Eligibility Criteria in Hindi Joint Entrance Examination Mains
JEE Main 2022 Eligibility Criteria - फोटो : Freepik

जेईई मेन के लिए ये हैं क्वालीफाइंग एग्जाम  

  1. उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय / राज्य बोर्ड, जैसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आयोजित 10+2 के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की हो। 
  2. उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास की हो।  
  3. छात्र नेशनल डिफेंस एकेडमी की ज्वॉइंट सर्विस विंग के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की अंतिम परीक्षा पास कर चुका हो। 
  4. वहीं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा न्यूनतम पांच विषयों के साथ आयोजित सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा पास की हो।
  5. वे उम्मीदवार, जिन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (AIU) द्वारा मान्यता प्राप्त भारत या विदेश में स्थित किसी भी ऐसे पब्लिक स्कूल / बोर्ड / विश्वविद्यालय की 10+2 प्रणाली के समकक्ष पाठ्यक्रम की परीक्षा को पास किया हो।
  6. मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से वोकेशनल परीक्षा में हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट हासिल किया हो।
  7. वे उम्मीदवार जिन्होंने एआईसीटीई या राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम तीन साल की अवधि वाला डिप्लोमा पूरा किया हो।
  8. लंदन/ कैम्ब्रिज/ श्रीलंका से सामान्य शिक्षा प्रमाण-पत्र (जीसीई) परीक्षा एडवांस (ए) लेवल पास की हो।
  9. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा या इंटरनेशनल बैकलॉरिएट ऑफिस, जिनेवा से डिप्लोमा किया हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed