सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं को दे रही है 15 हजार रुपये, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 07 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
know about yogi sarkar uttar pradesh jyoti kalash scholarship 2019
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा तोहफा लेकर आई है। लड़कियों के लिए सरकार ने एक स्कॉलरशिप निकाली है। स्कॉलरशिप का नाम है ज्योति कलश स्कॉलरशिप 2019-20। ये स्कॉलरशिप उत्तर प्रदेश की उन लड़कियों के लिए हैं जो घर की आर्थिक स्थिति के कारण उच्चतर शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती हैं। इस स्कॉलरशिप के तहत जरूरतमंद छात्राओं को अनेकों सुविधाएं दी जाएंगी, जिनका जिक्र आगे की स्लाइड में किया गया है। ये स्कॉलरशिप 10वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं के लिए हैं। अंतिम चयन बोर्ड के परिणामों पर निर्भर करता है।


आखिर इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन? स्कॉलरशिप के तहत बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।
Trending Videos
know about yogi sarkar uttar pradesh jyoti kalash scholarship 2019
जरूरी योग्यता-
  • इस स्कॉलरशिप के लिए केवल लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
  • छात्रा उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा अभी 10वी कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही हो।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about yogi sarkar uttar pradesh jyoti kalash scholarship 2019
scholarship - फोटो : amar ujala

स्कॉलरशिप में प्राप्त धनराशि-

  • उत्तर प्रदेश की ज्योति कलश स्कॉलरशिप 2019-20 के तहत छात्रा को मात्र 15,000 रुपये मिलेंगे।
  • इस फीस में स्कूल की फीस, यूनिफॉर्म की फीस, किताबों की फीस और स्टेशनरी फीस जुड़ी है।
know about yogi sarkar uttar pradesh jyoti kalash scholarship 2019
scholarship

ऐसे करें आवेदन-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद ज्योति कलश स्कॉलरशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन करें।
  • इससे अलग आप फेसबुक या जीमेल आईडी से साइनअप भी कर सकतें हैं।
  • अब आपको Start Application का लिंक मिलेगा। क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  • अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और Submit करें। 
ये भी पढ़ें- दुनिया के 10 बड़े और आलीशान घर, सूची में भारत की ये इमारत भी शामिल
विज्ञापन
know about yogi sarkar uttar pradesh jyoti kalash scholarship 2019
स्कॉलरशिप योजना - फोटो : अमर उजाला

जरूरी दस्तावेज-

  • एक फोटो
  • पता का प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • आवेदक के बैंक अकाउंट की संपूर्ण जानकारी।

ये भी पढ़ें- इन रणनीतियों से बिना कोचिंग बन गईं IAS अधिकारी, 103 डिग्री बुखार में भी दी परीक्षा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed