फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lawrence Bishnoi: पंजाब विश्वविद्यालय का छात्र कैसे बना इतना बड़ा अपराधी, अब मूसेवाला की हत्या में भी चर्चा

Mon, 30 May 2022 06:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 30 May 2022 06:20 PM IST
सार

Lawrence Bishnoi: आपको जान कर शायद आश्चर्य होगा कि साल 1993 में पंजाब के फाजिल्का जिले में जन्मे लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
Lawrance Bishnoi Punjab University Student Know How Did He Become a Gangster named in Sidhu Moose Wala Read More in Hindi
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala - फोटो : Social Media

जेल में बंद 29 साल का दाढ़ी मूछों वाला स्मार्ट सा लड़का। पुलिस कस्टडी में आता-जाता है तो मूंछ पर ताव देते दिखाई देता है। कहा जाता है कि वह शहीद भगत सिंह को रोल मॉडल मानता है और जेल की दीवारों पर भी उनके पोस्टर लगाता है। सोशल मीडिया पर एक सर्च करने पर अनगिनत अकाउंट, वीडियो और तस्वीरें भरभरा कर सामने आने लगती है। हजारों की संख्या में फौलोअर्स की संख्या है। हालांकि, दूसरा पक्ष देखें तो 29 की उम्र में ही दर्जन से अधिक आपराधिक मामले। जेल के अंदर से ही हत्या, फिरौती और अब मशहूर गायक सिद्धु मूसेवाला की मौत में नाम। जी हां, हम बात कर रहे हैं लॉरेंस बिश्नोई की। 

Lawrance Bishnoi Punjab University Student Know How Did He Become a Gangster named in Sidhu Moose Wala Read More in Hindi
Sidhu Moose Wala - फोटो : Social Media

क्यों विवादों में आया नाम?
बीते रविवार को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धु मूसेवाला की मनसा के जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिंद्रा थार से जा रहे सिद्धु मूसेवाला पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि मूसेवाला पर करीब 30 गोलियां दागी गईं। इस हत्या के बाद से ही पूरे पंजाब में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं, पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है। वहीं, कई जगहों पर सिद्धु के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्या के कुछ ही देर बाद कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है। गोल्डी बराड़ लारेंस बिश्नोई ग्रुप का खास सहयोगी है। 

Lawrance Bishnoi Punjab University Student Know How Did He Become a Gangster named in Sidhu Moose Wala Read More in Hindi
Lawrence Bishnoi - फोटो : Social Media

पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्र था लॉरेंस
आपको जान कर शायद आश्चर्य होगा कि साल 1993 में पंजाब के फाजिल्का जिले में जन्मे लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। लॉरेंस के पिता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर रह चुके हैं। पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान यहां उसने छात्र राजनीति में भी हाथ आजमाया। यहीं उसकी मुलाकात गोल्डी बराड़ से हुई थी। उसने यहां छात्र संघ का चुनाव लड़ा लेकिन हार गया। इसके बाद समय बीतने के साथ ही लॉरेंस छात्र नेता से अपराध की दुनिया में बड़ा चेहरा बनता गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrance Bishnoi Punjab University Student Know How Did He Become a Gangster named in Sidhu Moose Wala Read More in Hindi
Lawrance Bishnoi - फोटो : Social Media
गैंग में काम करते हैं सैकड़ों लोग
जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में वर्तमान में 700 से अधिक लोग काम करते हैं। इनमें कुख्यात गैंगस्टर से लेकर प्रोफेशनल शूटर आदि भरे पड़े हैं। लॉरेंस का आतंक केवल पंजाब नहीं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में फैला हुआ है। इनका काम शराब माफिया, पंजाबी गायकों और अन्य प्रभावशाली लोगों से पैसे वसूल करना है।
 
विज्ञापन
Lawrance Bishnoi Punjab University Student Know How Did He Become a Gangster named in Sidhu Moose Wala Read More in Hindi
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई

तिहाड़ जेल में बंद है बिश्नोई
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। हालांकि, माना जाता है कि जेल में बंद होकर भी वह अपने गैंग को चला रहा है। वह, यहीं से आदेश जारी करता है और वारदातों को अंजाम दिलाता है। ऐसा माना जा राह है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध भी दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही लॉरेंस बिश्नोई से मामले में पूछताछ कर सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed