Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Miss India World Wide 2022 Khushi Patel biomedical student from the UK won Miss India World Wide 2022
{"_id":"62b6c04c76b8b95345300f31","slug":"miss-india-world-wide-2022-khushi-patel-biomedical-student-from-the-uk-won-miss-india-world-wide-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Miss India World Wide 2022: गुजरात की खुशी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, बायोमेडिकल की हैं स्टूडेंट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Miss India World Wide 2022: गुजरात की खुशी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब, बायोमेडिकल की हैं स्टूडेंट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:35 PM IST
सार
Miss India World Wide 2022: मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन तीन साल के अंतराल के बाद किया गया है। इस प्रतियोगिता का पिछला आयोजन सितंबर 2019 में मुंबई के लीला होटल में किया गया था।
यूनाइटेड किंगडम में बायोमेडिकल की पढ़ाई कर रही खुशी पटेल ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शुक्रवार 24 जून, 2022 की रात उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड विदेश में सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। खुशी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं।
Trending Videos
2 of 5
Miss India World Wide 2022
- फोटो : Social Media
ये रहीं रनर अप
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड प्रतियोगिता में अमेरिका की वैदेही डोंगरे को रनरअप और श्रुतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मिस इंडिया वर्ल्डवाइड, 2022 में भाग ले रही 12 शीर्ष प्रतियोगी विश्व स्तर पर विभिन्न अन्य प्रतियोगिताओं की विजेता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Miss India World Wide 2022
- फोटो : Social Media
चैरिटी और तीसरी दुनिया के देशों की मदद करेंगी
खुशी पटेल यूके में बायोमेडिकल साइंस में मेजर और साइकोलॉजी में माइनर की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक कपड़ों की दुकान का भी मालिक भी हैं। खुशी पटेल ने कहा कि वह मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता जीतकर बेहद खुश हैं। आने वाले वर्षों में वह कई चैरिटी कार्यक्रम करने और तीसरी दुनिया (गरीब देश) के देशों की मदद करने की योजना बना रही हैं।
4 of 5
Miss India World Wide 2022
- फोटो : Social Media
रोशनी रजाक को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड
इंडिया फेस्टिवल कमेटी (IFC) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुयाना की रोशनी रजाक को मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 घोषित किया गया है। वहीं, यूएस की नव्या पिंगोल फर्स्ट रनर अप रही, जबकि सूरीनाम की चिक्विता मलाहा सेकेंड रनर अप रही हैं। दरअसल, बीते 29 वर्षों से IFC ही प्रतियोगिता का आयोजन कराता आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
miss india world wide 2022
- फोटो : Social Media
तीन साल बाद हुई प्रतियोगिता
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 प्रतियोगिता का आयोजन तीन साल के अंतराल के बाद किया गया है। इस प्रतियोगिता का पिछला आयोजन सितंबर 2019 में मुंबई के लीला होटल में किया गया था। इंडिया फेस्टिवल कमेटी की अध्यक्ष धर्मात्मा सरन का कहना है कि हामारी ने हमारे सोचने और जीने के तरीके को बदल दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।