सब्सक्राइब करें

NEET Result Analysis: टॉप-10 मेरिट में इस राज्य का दबदबा, सिर्फ एक छात्रा बना पाई जगह; यूपी-दिल्ली से कोई नहीं

Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

NEET UG Result Analysis 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG Result 2023 TN Students Outshined Other Hindi Belt States, Know Statewise Qualified Numbers
NEET UG Overview - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG Result Analysis 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2023 के परिणाम मंगलवार 13 जून, 2023 को जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाले रहे है। जहां टॉप 10 में चार स्थान अकेले तमिलनाडु से रहे हैं। जबकि यूपी-दिल्ली से टॉप 10 में किसी को जगह नहीं मिली। वहीं, शीर्ष 10 में एकमात्र छात्रा पंजाब की प्रांजल अग्रवाल रही हैं। प्रांजल को चौथी रैंक प्राप्त हुई है। 

यह भी पढ़ें : NEET UG Result 2023: नतीजों में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान का जलवा; स्थानीय बढ़े तो एनआरआई छात्र घटे, पढ़ें

Trending Videos
NEET UG Result 2023 TN Students Outshined Other Hindi Belt States, Know Statewise Qualified Numbers
NEET UG TOPPER 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान में पार्थ स्टेट टॉपर तो यूपी में शुभम बंसल अव्वल

पार्थ खंडेलवाल ने 715 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-10 प्राप्त की है। इसके साथ ही पार्थ ने राजस्थान टॉप किया है। 715 अंक प्राप्त करके ही शशांक कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 14 प्राप्त की तथा बिहार स्टेट टॉप किया है। जबकि शुभम बंसल ने 715 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-16 पाई है तथा उत्तर प्रदेश टॉप किया है। वहीं, दिल्ली में हर्षित बंसल ने एआईआर 13 के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उधर, मध्य प्रदेश की श्रद्धा एआईआर-56 पाकर राज्य की टॉपर बनी हैं। 

यह भी पढ़ें : NEET Result 2023 Top Medical Colleges: ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, जानें किसका-कौनसा स्थान? 

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET UG Result 2023 TN Students Outshined Other Hindi Belt States, Know Statewise Qualified Numbers
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG Result का ओवरव्यू

NEET UG 2023 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में सात मई को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 499 (14 विदेश में) शहरों के 4097 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 20 लाख 87 हजार 462 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 20 लाख 38 हजार 596 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वालों में 11 लाख 84 हजार 513 छात्राएं तथा 09 लाख 02 हजार 936 छात्र शामिल और 13 ट्रांसजेंडर शामिल थे। इनमें से कुल 11 लाख 45 हजार 976 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें : NEET Result 2023: बीडीएस के लिए ये हैं टॉप 10 डेंटल कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
 

NEET UG Result 2023 TN Students Outshined Other Hindi Belt States, Know Statewise Qualified Numbers
नीट परीक्षा - फोटो : संवाद

NEET UG पांच साल में क्या बदला?

इस साल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या बढ़ने से परीक्षा में शामिल होने वालों छात्रों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस साल उम्मीदवारों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी के बावजूद परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वालों छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई है। बीते साल 18,72,343 में से 17,64,571 ने परीक्षा दी थी और 1,07,772 अनुपस्थित रहे थे, जबकि इस साल 20,87,462 में से 20,38,596 ने परीक्षा दी थी और महज 48,866 अनुपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें : NEET Result Live: 21 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जारी हुआ नीट यूजी का रिजल्ट; ये हैं टॉपर 

विज्ञापन
NEET UG Result 2023 TN Students Outshined Other Hindi Belt States, Know Statewise Qualified Numbers
NEET UG 2023 - फोटो : NTA
देखें आंकड़ें - 
 
वर्ष 2019 2020 2021 2022 2023
पंजीकृत छात्र 15,19,375 15,97,435 16,14,777 18,72,343 20,87,462
उपस्थित परीक्षार्थी 14,10,755 13,66,945 15,44,273 17,64,571 20,38,596
अनुपस्थित छात्र 1,08,620 2,30,490 70,504 1,07,772 48,866
 

यह भी पढ़ें : NEET Result 2023: समान अंक आने पर कैसे चुने जाते हैं नीट टॉपर, जानें एनटीए की टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed