RBSE 12th Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से बुधवार, 01 जून को 2021-22 की कक्षा 12वीं बोर्ड साइंस और कॉमर्स संकाय की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए है। बोर्ड प्रशासक एलएन मंत्री ने 12वीं विज्ञान व वाणिज्य वर्ग का परिणाम दोपहर दो बजे बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में जारी किया। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए amarujala.com/education पर क्लिक कर सकते हैं।
RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
RBSE 12th Result Date Time Rajasthan Board Exam Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने बुधवार को 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 09 लाख विद्यार्थी
राजस्थान में कक्षा 10वीं - 12वीं की परीक्षाएं रीट के बाद राजस्थान बोर्ड की दूसरी बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए ही करीब 09 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनके लिए छह हजार केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं।
राजस्थान बोर्ड के छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करें तो आरबीएसई के सूत्रों ने भी बताया था कि अजमेर बोर्ड कार्यालय जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है और अब रिजलट जारी कर दिया गया है।
यहां जारी किए जाएंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट
आरबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों के देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट और अमर उजाला डॉट कॉम देखते रहें।
परिणाम देखने के लिए, पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और अन्य विवरण जो एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं, के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।
RBSE Rajasthan Board ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- आरबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं बोर्ड एग्जाम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अगले चरण में, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब रिजल्ट देखने के लिए अपनी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
बोर्ड परीक्षा परिणाम संबंधी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए results.amarujala.com पर विजिट करें।