NEET Exam Pattern 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक यानी की NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। जानकारी के मुताबिक 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। NTA ने बीते 20 मई, 2022 को परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया था। अब लाखों की संख्या में छात्र परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से लग गए हैं। इसी क्रम में हम लेकर आए हैं नीट यूजी परीक्षा के पैटर्न से जुड़ी जानकारी, जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके।
NEET Exam Pattern 2022: क्या होगा नीट यूजी का पैटर्न, कितने प्रश्न आएंगे और कितना समय मिलेगा, यहां जानें
NEET Exam Pattern 2022: नीट यूजी, 2022 में परीक्षा में शामिल छात्रों से 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये बहुवैकल्पिक रुप में होंगे। छात्रों को इनमें से 180 प्रश्नों को अटेम्पट करना होगा। राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 12वीं के विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम जारी करेगा। इस परिणाम से जुड़े हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET Exam Pattern 2022: कितने देर का होगा पेपर?
पैटर्न के अनुसार NEET UG 2022 परीक्षा की अवधि 200 मिनट यानी 3 घंटे और 20 मिनट होगी। परीक्षा पेन-पेपर मोड में होगी। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को दोपहर 02 बजे से लेकर शाम 5.20 मिनट तक होगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को केंद्र और राज्यों के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेंगा।
NEET Exam Pattern 2022: क्या होगा पेपर का पैटर्न?
नीट यूजी, 2022 में परीक्षा में शामिल छात्रों से 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये बहुवैकल्पिक रुप में होंगे। छात्रों को इनमें से 180 प्रश्नों को अटेम्पट करना होगा। ये प्रश्न 4 सेक्शन में आएंगे और इसमें दो खंड ए और बी होंगे। खंड ए में 35 प्रश्न होंगे तो वहीं, खंड बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से उम्मीदवारों को 10 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। ये प्रश्न चार विषयों भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) और बायोलॉजी (Botany & Zoology) विषय से होंगे। एनटीए की ओर से जारी किए गए सिलेबस के अनुसार परीक्षा में नकारात्मक अंकण भी किया जाएगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1 अंक काटे जाएंगे। वहीं, छोड़े गए प्रश्नों के अंक नहीं काटे जाएंगे।
नीट यूजी, 2022 में प्रश्न कुल 13 भाषाओं में पूछे जाएंगे। ये अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं। एनटीए ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी की परीक्षा के बारे में विस्तृत पैटर्न बताया है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Exam Pattern 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
एनटीए की ओर से नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में ही जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन क्रमांक या पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा।