फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Dancer 3: 'यह काफी शर्मनाक है', सुपर डांसर 3 में बच्चों से पूछे गए अश्लील सवाल पर अनुराग का बड़ा बयान

Tue, 01 Aug 2023 05:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Aug 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anurag Basu breaks silence on inappropriate content on Super Dancer 3 says it is quite embarrassing
सुपर डांसर चैप्टर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' पर मुसीबतों के बादल छा गए हैं। डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 के एक एपिसोड में नाबालिग बच्चे से अश्लील सवाल पूछने पर जमकर विवाद हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शो को लेकर कई सारे कानूनी विवाद भी हो चुके हैं और मेकर्स भी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अब इस पर शो के जज अनुराग बासु ने चुप्पी तोड़ी है।

Anurag Basu breaks silence on inappropriate content on Super Dancer 3 says it is quite embarrassing
सुपर डांसर चैप्टर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शो के एक एपिसोड में 'अनुचित सामग्री' प्रसारित करने के लिए सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के खिलाफ नोटिस जारी किया था। आयोग की ओर से चैनल की शिकायत अधिकारी शाइस्ता नकवी को एक लेटर लिखा गया है, जिसमें डांस रियलिटी शो के इस एपिसोड को हटाने की मांग की गई है। 

Jawan: आते ही छा गया 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा', 24 घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

Anurag Basu breaks silence on inappropriate content on Super Dancer 3 says it is quite embarrassing
सुपर डांसर चैप्टर-3 में दून के अक्षित भंडारी - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में, अनुराग बासु ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और इसे शर्मनाक बताते हुए कहा है कि वह इसका बचाव नहीं करेंगे। अनुराग ने कहा, 'मैं इसका बचाव नहीं करूंगा, क्योंकि मैं समझता हूं कि यह माता-पिता के लिए कितना शर्मनाक था और मैं खुद दो बच्चों का पिता हूं। सुपर डांसर बच्चों का डांस रियलिटी शो है और बच्चे अक्सर मासूमियत से बातें कहते हैं। हम उनके साथ घंटों शूटिंग करते हैं और वे बहुत सी बातें कहते हैं, जो कभी-कभी किसी के नियंत्रण में नहीं होती हैं।'

Made in Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' का ट्रेलर रिलीज, झूठे रिश्तों की कहानियों में उलझे नजर आए शोभिता-अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Basu breaks silence on inappropriate content on Super Dancer 3 says it is quite embarrassing
अनुराग बासु - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने आगे कहा कि प्रश्न पूछते समय एक रेखा खींचने की जरूरत है और बच्चों के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता भी है। अनुराग ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां व्यक्तिगत हैं और वह चैनल की ओर से नहीं, बल्कि एक शो जज की हैसियत से बोल रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने की जिम्मेदारी महसूस की है।

Aaliya Siddiqui: पति नवाजुद्दीन के लिए फिर बदले आलिया के सुर, अभिनेता की तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

 

विज्ञापन
Anurag Basu breaks silence on inappropriate content on Super Dancer 3 says it is quite embarrassing
अनुराग बासु - फोटो : सोशल मीडिया

 अनुराग ने अपनी बात तो आगे बढ़ाते हुए कहा, 'मैं इस बात से सहमत हूं कि मुझे बातचीत को उस ओर निर्देशित नहीं करना चाहिए था, जिससे प्रतियोगी ऐसी बातें कहें, जो उनके माता-पिता को शर्मिंदा कर दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed