फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shadi Mubarak Trailer: 10वीं फेल से इश्क फरमाएंगी आम्रपाली दुबे, जारी हुआ 'शादी मुबारक' का ट्रेलर

Sat, 21 Jan 2023 04:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey and Arvind Akela Kallu Starrer Bhojpuri Film Shadi Mubarak Trailer Release
Shadi Mubarak Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अरविंद अकेला कल्लू स्टारर फिल्म शादी मुबारक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के निर्माता आनंद सिंह है और प्रोड्यूसर रोशन सिंह है। ट्रेलर को एसआरके म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बीते आठ घंटे में ट्रेलर को नौ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को लेकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शिक्षा पर आधारित है। 

Amrapali Dubey and Arvind Akela Kallu Starrer Bhojpuri Film Shadi Mubarak Trailer Release
Shadi Mubarak Trailer - फोटो : social media

ट्रेलर कुछ इस तरह से है
इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू का किरदार एक बेपरवाह लड़के का है। जिसकी पढ़ाई लिखाई में कोई खास दिलचस्पी नहीं है। जिसके कारण परिजन काफी परेशान रहते हैं। वहीं, ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि अरविंद के परिवार वाले उनकी शादी करवाना चाहते हैं लेकिन उनके अनपढ़ होने के कारण लड़कियां उन्हें रिजेक्ट कर देती हैं। उसके बाद आम्रपाली दुबे की एंट्री दिखाई गई है। जो कि एक बेहतरीन विद्यार्थी के तौर पर दिखाई जाती हैं। अरविंद अकेला अखबार में आम्रपाली की तस्वीर देखकर उनके दीवाने हो जाते हैं और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं। वहीं, कहानी में आगे मोड़ आता है कि होनहार स्टूडेंट आम्रपाली दुबे को 10वीं फेल अरविंद अकेला से शादी करनी पड़ती है। उसके बाद कहानी आगे बढ़ती है। 

Twinkle Khanna: पैरेंटिंग पर बात करती नजर आईं ट्विंकल, बोलीं- बच्चों से पहले मां-बाप को ट्रेंनिंग की जरूरत

Amrapali Dubey and Arvind Akela Kallu Starrer Bhojpuri Film Shadi Mubarak Trailer Release
Shadi Mubarak Trailer - फोटो : social media

ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और आम्रपाली दुबे के अलावा विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, सृष्टि पाठक, विद्या सिंह, सोनू पांडे, जय सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में म्यूजिक ओम झा ने दिया है। वहीं, कहानी के लेखक श्याम देहाती हैं। 

TV: टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed