फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी में गर्दा उड़ाने के बाद इन सितारों ने बॉलीवुड में ली धमाकेदार एंट्री, जानें इनकी हिट फिल्में

Wed, 18 Jan 2023 02:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Jan 2023 02:14 PM IST
विज्ञापन
Top Bhojpuri Actors Who Worked in Bollywood Movies from Monalisa to Manoj Tiwari
भोजपुरी एक्टर्स - फोटो : social media

आज के वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। यहां काम कर रहे एक्टर्स की लोकप्रियता में भी खूब इजाफा हुआ है। भोजपुरी सिनेमा से कुछ ऐसे स्टार्स भी आए हैं, जो बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। आइए हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के उन सितारों से मिलवाते हैं, जिन्हें पहचान तो भोजपुरी इंडस्ट्री से मिली, लेकिन इन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना योगदान दिया है।

Top Bhojpuri Actors Who Worked in Bollywood Movies from Monalisa to Manoj Tiwari
मोनालिसा - फोटो : social media

मोनालिसा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा  ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से ही की थी। मोनालिसा भोजपुरी की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स, रियलिटी शो और बी-टाउन में भी काम करती हैं। बता दें कि मोनालिसा ने 2005 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में एक आइटम नंबर किया था। इसके अलावा उन्हें गोविंदा की 'मनी है तो हनी है' में भी कैमियो रोल में देखा गया था।

Top Bhojpuri Actors Who Worked in Bollywood Movies from Monalisa to Manoj Tiwari
रवि किशन - फोटो : social media

रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा दोनों इंडस्ट्री में लोकप्रिय हैं। यही नहीं, रवि किशन कुछ साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। रवि किशन ने सलमान खान और भूमिका चावला की फिल्म 'तेरे नाम' में भी काम किया। इसके अलावा सैफ अली खान स्टारर 'बुलेट राजा' और अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी स्टारर 'फिर हेरा फेरी' में अहम किरदार निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Bhojpuri Actors Who Worked in Bollywood Movies from Monalisa to Manoj Tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : social media

मनोज तिवारी 
मशहूर अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। मनोज भी बी-टाउन का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल और अमृता सिंह जैसे आर्टिस्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन
Top Bhojpuri Actors Who Worked in Bollywood Movies from Monalisa to Manoj Tiwari
विनय आनंद - फोटो : social media

विनय आनंद
अभिनेता विनय आनंद भोजपुरी और हिंदी सिनेमा दोनों में चर्चित नाम हैं। बॉलीवुड में वह गोविंदा और जूही चावला, तब्बू, चंद्रचूर सिंह स्टारर फिल्म 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया' में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें गोविंदा अभिनीत एक रोमांटिक फिल्म 'दिल ने फिर याद किया' में भी अभिनय करते देखा गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed