Bhojpuri 2023: सिनेमाघरों तक पहुंची साल की पहली भोजपुरी फिल्म, ये नौ चर्चित फिल्में भी बॉक्स ऑफिस की कतार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबका बाप अंगूठा छाप
सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' सिनेमाघरों में पहुंच गई है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह के अलावा श्रुति राव, संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह, आदि की मुख्य भूमिकाएं है। निर्माण प्रदीप के शर्मा ने किया है और फिल्म के निर्देशक हैं पराग पाटिल।
Rakhi Sawant: शादी के बाद भगवा हिजाब पहने नजर आईं राखी, आदिल से निकाह के बाद इस्लाम अपनाकर बनी थीं फातिमा
संघर्ष 2
खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' की सीक्वल 'संघर्ष 2' भी इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज पहले इसी महीने 26 जनवरी तय हुई थी लेकिन अब ये इस महीने रिलीज नहीं हो रही है। पराग पाटिल के ही निर्देशन में बनी ‘संघर्ष 2’ में खेसारी लाल यादव के अलावा सबा खान, माही श्रीवास्तव, संजय पांडे और मेघाश्री की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं
डार्लिंग
भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' से भोजपुरी सिनेमा ने एक नए कलाकार की राहुल शर्मा की एंट्री होने जा रही है। फिल्म का निर्माण राहुल के पिता और भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्माता प्रदीप के शर्मा ने किया है। अक्षरा सिंह इस फिल्म में राहुल के साथ दिखेंगी। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। यह फिल्म वैलेंटाइंस डे पर रिलीज होगी।
Archana Puran Singh: हरियाणा के बीमा घोटाले पर बनी फिल्म में दिखीं अर्चना, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी
विवाह 3
भोजपुरी सिनेमा के सितारे प्रदीप पांडे चिंटू की भोजपुरी फिल्मों 'विवाह' और 'विवाह2' की कामयाबी के बाद अब 'विवाह 3' को भी थिएटर में रिलीज करने की तैयारी चल रह रही है। इस फिल्म के इस साल मार्च में थिएटर में ही रिलीज होने के आसार दिख रहे हैं। फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दूबे और अवधेश मिश्रा की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।
South vs Bollywood: गोल्डन ग्लोब जीतते ही बदले राजामौली के तेवर? बोले- बॉलीवुड फिल्म नहीं 'आरआरआर'