भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेत्रियों की लोकप्रियता भी आसमान छू रही है। ये भोजपुरी अभिनेत्रियां अपने स्टाइल, फैशन और दमदार अदाकारी के मामले में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इसके साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अभिनेत्रियों के बीच आपस में व्यवसायिक दुश्मनी देखने को मिलती है। ये अभिनेत्रियां फिल्म इंडस्ट्री में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की होड़ लगी रहती हैं। भले ही इन भोजपुरी अभिनेत्रियों के बीच स्टारडम की जंग हो, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं और सबके सामने दोस्ती की मिसाल पेश करती हैं। चलिए जानते हैं भोजपुरी की उन अभिनेत्रियों के बारे में, जो आपस में दोस्ती का बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं...
Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका रेवाड़ी और यामिनी सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी की बेहतरीन अभिनेत्री प्रियंका रेवाड़ी और यामिनी सिंह का आता है। असल जिंदगी में ये दोनों अभिनेत्रियां आपस में बेहद अच्छी दोस्त हैं। अक्सर ये दोनों सोशल मीडिया पर अपनी दोस्ती का प्यारा बॉन्ड शेयर करती हुई नजर आती हैं। फिल्म के सेट से कई बार दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे के साथ बहुत प्यारी तस्वीरें साझा कर चुकी हैं। एक बार प्रियंका ने यामिनी सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था कि दोस्त वह सुनहरा धागा है, जिसने पूरी दुनिया के दिलों को जोड़कर रखा है।
अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दो हॉट अभिनेत्रियां अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी दोस्ती की मिसाल कायम करती हैं। अक्सर दोनों की दोस्ती की चर्चाएं होती हैं और ये दोनों ही एक साथ बिताए पलों की तस्वीरों को कई बार सोशल मिडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह, आम्रपाली के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलासा कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने बताया था कि वह और आम्रपाली दुबे बहुत अच्छी दोस्त हैं और वह आम्रपाली दुबे को प्यार से अम्मू कहकर बुलाती हैं।
रानी चटर्जी और अंजना सिंह
भोजपुरी की एक्शन क्वीन रानी चटर्जी और क्यूट अभिनेत्री अंजना सिंह भी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। ये दोनों भी अक्सर इंटरनेट पर अपनी दोस्ती की झलक साझा करती रहती हैं। अक्सर दोनों साथ छुट्टियां मनाती हुई भी देखी गई हैं। अंजना सिंह अपनी बीएफएफ रानी चटर्जी के साथ मस्ती करते हुए वीडियो साझा करती हैं।
अनारा गुप्ता और पूनम दूबे
भोजपुरी अभिनेत्री अनारा गुप्ता और पूनम दुबे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनारा और पूनम भी आपस भी दोस्ती का प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। अक्सर दोनों अभिनेत्रियां एक साथ समय बिताती हुई देखी जाती हैं। अपनी दोस्ती की खूबसूरत यादें अनारा और पूनम सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं।