फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

Wed, 16 Nov 2022 03:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Nov 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Stars who Changed Their Real Name know the reason Nirahua Khesari Lal Yadav Monalisa Rani Chatterjee
रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बना पाना इतना आसान नहीं होता। कुछ लोगों को इसमें वर्षों लग जाते हैं, तो कुछ लोग अपनी राह आसानी से बना लेते हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं, जो इंडस्ट्री में आने के बाद अपने नाम को बदल देते हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और वह अपने असली नाम को बदल चुके हैं। हर सितारे के नाम बदलने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने अपना नाम बदला और उसकी पीछे की वजह क्या थी...

Bhojpuri Stars who Changed Their Real Name know the reason Nirahua Khesari Lal Yadav Monalisa Rani Chatterjee
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी
भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर रानी चटर्जी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी सोशल मीडिया भी काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी का असली नाम साहिबा अंसारी है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रानी के नाम बदलने के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, रानी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी, जिसके एक सीन में रानी को मंदिर की चौखट पर माथा टेकना था। ऐसे में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब उन्होंने रानी के नाम के बारे में पूछा तो डायरेक्टर ने सोचा कि उनके नाम से कोई सीन क्रिएट न हो जाए। ऐसे में उन्होंने अभिनेत्री का नाम रानी बता दिया, क्योंकि उस वक्त रानी मुखर्जी काफी फेमस हुआ करती थीं। वहीं, जब रानी के सरनेम को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने रानी चटर्जी बता दिया वह तभी से इसी नाम से पहचानी जाने लगीं।

KBC 14: ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा

Bhojpuri Stars who Changed Their Real Name know the reason Nirahua Khesari Lal Yadav Monalisa Rani Chatterjee
मोनालिसा - फोटो : insta

मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अब छोटे पर्दे पर भी राज करती हैं। अभिनेत्री ने साउथ, बंगाली और उड़िया फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में अपना नाम अंतरा बिस्वास से बदलकर मोनालिया कर लिया था। इसके पीछे की वजह उनके अंकल से जुड़ी है। दरअसल, मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत में उड़िया में एक एल्बम में काम किया और उन्हें लोग पहचानने लगे। जैसे-जैसे अंतरा की लोकप्रियता बढ़ी, उनके अंकल ने उन्हें अपना नाम मोनालिसा रखने की सलाह दी। इसके बाद से ही वह मोनालिसा के नाम से ही जानी गईं।

Kirti Kulhari: इंटीमेट सीन में एक्स हसबैंड ने की थी कीर्ति कुल्हारी की मदद, बोलीं- मैं सहज नहीं थी लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Stars who Changed Their Real Name know the reason Nirahua Khesari Lal Yadav Monalisa Rani Chatterjee
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने ही एक बार अपना नाम निरहुआ कैसे पड़ा इसके बारे में बताया था। अभिनेता ने कहा था, जब मैं अपनी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहा था, तो उस समय मेरे पास एक एल्बम आया। जिसका नाम 'निरहुआ नाम है' था। एल्बम काफी लोकप्रिय हुआ और लोगों को लगने लगा कि दिनेश लाल यादव का असली नाम निरहुआ ही है। ऐसे में सब उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। वहीं, अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया, जिसका नाम भी निरहुआ है।

Deepika-Ranveer: रणवीर सिंह को सता रही दीपिका की याद, अभिनेत्री के लाइव सेशन के दौरान पूछ डाला निजी सवाल

विज्ञापन
Bhojpuri Stars who Changed Their Real Name know the reason Nirahua Khesari Lal Yadav Monalisa Rani Chatterjee
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। भोजपुरी के सुपरस्टार बनने से पहले खेसारी ने काफी मेहनत की थी। खेसारी लिट्टी चोखा बेचा करते थे। फिर उन्होंने अपने मन में ठानी और अभिनय में अपना हाथ आजमाया। खेसारी ने कपिल शर्मा शो में इस बात खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने ही अपना नाम शत्रुघ्न से बदलकर खेसारी कर लिया था।

Govinda Naam Mera: थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा’, जानें कब देख सकेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed