भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने फिल्मों में बोल्ड सीन्स देकर सुर्खियां बटोरी है। फैंस को इन अभिनेत्रियों की फिल्मों का इंतजार रहता था। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी रहीं, जिन्होंने अपने लटके-झटकों से फैंस को दीवाना बनाया हुआ था लेकिन अब वे भोजपुरी सिनेमा से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आइए आज आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने फिल्मों में दिखाया अपने हुस्न का जलवा, अब इंडस्ट्री से हुईं गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा का आता है। मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एंट्री मारी थी। कई फिल्मों में अभिनेत्री ने बोल्ड सीन्स दिए। मोनालिसा अपने समय की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई थीं, लेकिन अचानक ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना लीं। अब मोनालिसा हिंदी टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ ओटीटी पर एक्टिव हैं।
यह भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?
रिंकू घोष
रिंकू घोष ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से अलग पहचान बनाई थीं। एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' भी कहा जाता था। 2015 में एक्ट्रेस ने शादी की और भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि, 6 साल बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापस कदम रखा। रिंकू घोष वेब शो में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Kantara: अमिताभ बच्चन से प्रेरित है शिवा की भूमिका, कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने किया खुलासा
प्रिया शर्मा
प्रिया शर्मा ने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ 'पवन पुरवइया' फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह फिल्म हिट साबित हुई और प्रिया शर्मा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रिया शर्मा ने कई भोजपुरी फिल्मों में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा और दर्शकों के दिलों पर राज किया। कुछ सालों बाद ही प्रिया शर्मा सिनेमा से दूर हो गईं।
यह भी पढ़ें: KRK: केआरके ने 'दृश्यम 2' को लेकर अजय देवगन पर घुमाकर कसा तंज, बोले- पान मसाला का प्रचार...
छवि पांडे
छवि पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छवि ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ के साथ 'बिदेसिया' फिल्म में काम किया। इसके बाद से ही उन्हें भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाने लगा। कुछ समय बाद ही छवि पांडे ने भोजपुरी सिनेमा से मुंह मोड़ लिया और टीवी का रुख कर लिया।
यह भी पढ़ें: वहीदा रहमान को फिल्म गाइड में नहीं लेना चाहते थे निर्देशक, हसरत जयपुरी ने गाने लिखने से कर दिया था इनकार