फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 18 Dec 2022 09:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 18 Dec 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
Pathaan Controversy shahrukh khan deepika padukone beshram rang song bhojpuri version viral on social media
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर सवाल उठ रहा है। जिसको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बवाल चल रहा है। पठान फिल्म का बायकॉट चल रहा है और कई जगहों पर पुतले भी फूंके गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म के इस गाने को कॉपी भी बताया जा रहा है। पहला गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। बहुत से लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं तो कई लोगों को बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इन सबके बीच पठान का भोजपुरी वर्जन भी रिलीज कर दिया गया है।

Pathaan Controversy shahrukh khan deepika padukone beshram rang song bhojpuri version viral on social media
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बेशर्म रंग गाने में शाहरुख खान किलर अवतार में नजर आए हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण भी बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। इसी बीच शाहरुख और दीपिका के इस गाने का भोजपुरी वर्जन खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि ये गाना बेशर्म रंग का ओरिजनल भोजपुरी वर्जन नहीं है, बल्कि एडिटेड वीडियो है। दरअसल इस गाने में बेशर्म रंग को हटाकर भोजपुरी गाना लजाई काहे लगा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें- Pathaan: बिकिनी विवाद में लगातार बढ़ रही रार, दीपिका समेत निर्माता-निर्देशक के खिलाफ अब मुंबई में शिकायत

Pathaan Controversy shahrukh khan deepika padukone beshram rang song bhojpuri version viral on social media
पठान का गाना 'बेशर्म रंग' - फोटो : Social media

ये गाना भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का है, जो जुलाई 2021 में रिलीज हुआ था। वहीं अब जब पठान का बेशर्म रंग गाना सुर्खियों में बना हुआ है तो इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने उसे शिल्पी राज के गाने के साथ रिप्लेस कर दिया है। बेशर्म रंग में दीपिका के डांस स्टेप पर ये गाना काफी मैच कर रहा है, जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है। लोग इसके वीडियो पर फनी इमोजी वाले रिएक्शन दे रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Controversy shahrukh khan deepika padukone beshram rang song bhojpuri version viral on social media
पठान - फोटो : social media
बता दें कि लजाई काहे गाना को शिल्पी राज ने गाया है, जिसे अब तक 90 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं बेशर्म रंग की बात करें तो लोग इस गाने पर लगातार कड़ी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। साथ ही इस गाने पर कानूनी पेच भी फंसता दिखाई दे रहा है। हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और अब मुंबई में एक और व्यक्ति ने दीपिका समेत निर्माता निर्देशक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें- Pathaan: प्रशंसक ने पूछी 'पठान' देखने की वजह, शाहरुख खान दिया ये जवाब
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed