फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagwa In Bhojpuri: दीपिका से पहले भोजपुरी भी हो चुका भगवा, इन अभिनेत्रियों ने यह रंग पहन दिखाई अदाकारी

Fri, 16 Dec 2022 02:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Dec 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang Srk deepika Bhojpuri actress amrapali monalisa Rani Akshara wore bhagwa dress onscreen
मोनालिसा, आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media

पिछले दिनों रिलीज हुए फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' पर इन दिनों जमकर विवाद चल रहा है। रिलीज होने के साथ ही यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने में अभिनेत्री द्वारा पहनी गई बिकिनी के भगवा रंग पर इतनी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है कि पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक सभी 'पठान' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। एक बार फिर दीपिका की बिकिनी ने बॉलीवुड को दो भागों में बांट दिया है, लेकिन ऐसा केवल बॉलीवुड में नहीं किया गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो ऑनस्क्रीन भगवा पहन चुकी हैं। इनमें भोजपुरी की बहुत बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है, तो चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं कि भोजपुरी और भगवा रंग भी आपस में कनेक्शन रखते हैं...  

Pathaan Besharam Rang Srk deepika Bhojpuri actress amrapali monalisa Rani Akshara wore bhagwa dress onscreen
आम्रपाली दुबे, निरहुआ - फोटो : Social media

आम्रपाली ने भगवा में दिखाया बोल्ड अवतार
भारतीय जनता पार्टी के एमपी और भोजपुरी अभिनेता निरहुआ का एक 'खटिया से खटिया सटाइब कि ना' नामक गाना है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जमकर रोमांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने में आम्रपाली भगवा रंग की ड्रेस पहनकर निरहुआ के साथ रोमांस कर रही हैं। हाल में इस गाने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है। इसमें आम्रपाली और निरहुआ काफी रोमांटिक और बोल्ड नजर आ रहे हैं। बता दें, यह गाना साल 2016 में आई भोजपुरी फिल्म, 'बम बम बोल रहा है काशी' का है।
Most Search Asian Celebs 2022: सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी बनीं उर्फी, कियारा-सारा को भी पछाड़ा

Pathaan Besharam Rang Srk deepika Bhojpuri actress amrapali monalisa Rani Akshara wore bhagwa dress onscreen
मोनालिसा - फोटो : Instagram

मोनलिसा ने शॉर्ट ड्रेस में बिखेरा जलवा
अपने बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में रहने वाली मोनालिसा अक्सर शॉर्ट ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। अभिनेत्री इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वह बोल्ड फोटोशूट और वीडियो शेयर करती हैं। इसी तरह एक बार अभिनेत्री ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें मोनालिसा भगवा रंग की रिवीलिंग टॉप और स्लिट स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी क्लीवेज और टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।  
Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang Srk deepika Bhojpuri actress amrapali monalisa Rani Akshara wore bhagwa dress onscreen
भगवा साड़ी में रानी चटर्जी - फोटो : Social media

रानी चटर्जी ने साड़ी में बिखेरा भगवा रंग का जलवा
वेस्टर्न और शॉर्ट ड्रेसिस के जामने में अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अलग-अलग अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री कई बार भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने कई बार भगवा रंग की साड़ी में अपनी तस्वीर साझा की थीं, जिनमें वह काफी खूबसूरत लगती हैं।
Avatar 2 Twitter reaction: विजुअल्स से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक सब कमाल, यूजर्स बोले- अवतार 2 से बेहतर कुछ नहीं

विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang Srk deepika Bhojpuri actress amrapali monalisa Rani Akshara wore bhagwa dress onscreen
अक्षरा सिंह ने 'कमरिया' में पहना भगवा रंग - फोटो : Social media

अक्षरा सिंह का कमरिया गाना
भोजपुरी से लेकर टीवी तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने लेटेस्ट गाने 'कमरिया' में भगवा रंग पहने नजर आ रही हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना नजर आ रहे थे। दोनों इस गाने में बोल्ड डांस कर रहे हैं। गाने में अक्षरा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। गाने में अक्षरा सिंह के कातिलाना मूव्स को लोगों के दिमाग से निकालना काफी मुश्किल है।  
Pathaan Controversy: विहिप और आरएसएस को बेशर्म रंग के टाइटल पर आपत्ति, कहा- गाने से कुछ सीन तुरंत हटाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed