भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी वैसे तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन इन दिनों वह एक के बाद एक पोस्ट के जरिए उनके कुछ लोगों पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साध रही हैं। इसी के साथ वह सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी खूब खरी-खोटी सुना रही हैं। हालिया पोस्ट में रानी चटर्जी ने अपने कैप्शन के जरिए भी अपने हेटर्स को लताड़ लगाई है।
Rani Chatterjee: रानी चटर्जी ने हेटर्स पर साधा निशाना, बोलीं- मैं लात मारूंगी तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा कि हैं। जिनमें वह ब्लू डेनिम ड्रेस में अपनी कार के आगे रॉकिंग अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "मेरे पैर देखने में अच्छे हैं और बहुत मजबूत भी हैं, अगर मैं किसी को लात मारूंगी तो बहुत दर्द होगा। अब कोई लात खाने का काम करते तो हम क्या करें"।
Bhojpuri: बॉलीवुड से नकल कर बनाई गईं ये भोजपुरी फिल्में, शाहरुख ही नहीं पर्दे पर सनी देओल बनकर भी छाए निरहुआ
बोलीं-पीठ पीछे बोलना बंद करो
रानी मुखर्जी ने कैप्शन के साथ ही हैशटैग में लिखा 'कुछ लोग' 'स्टॉप बैक बिचिंग' (पीठ पीछे बोलना बंद करो), सामने बोलो। यानी इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर नहीं बल्कि कथित इंडस्ट्री के अपने हेटर्स पर निशाना साधा है।
मुंबई पुलिस से की एक्शन लेने की रिक्वेस्ट
रानी चटर्जी ने फेक अकाउंट बनाकर उनकी आईडी पर कमेंट करने वालों की भी क्लास लगाई है। एक्ट्रेस ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा- 'फेक अकाउंट बनाकर मेरी पोस्ट पर बुरे और घटिया कमेंट करके तुम लोगों को लगता है कि मैं कुछ नहीं करूंगी तो ऐसा नहीं है। तुम लो क्या हो, कौन हो मैं सब जानती हूं, कानून नाम की चीज है।' मुंबई पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा- 'इस आईडी से मुझे कल रात से परेशान किया जा रहा है, कृपया एक्शन लें।'
Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज