बिग बॉस 17 तीन महीने से अधिक समय तक धमाल मचाने के बाद अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े देखे जाते हैं, जिसके बाद शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड के वार एपिसोड में आकर उन्हें अपने अंदाज समझाते और फटकार भी लगाते हैं। हालांकि, इन सब के बीच कई कंटेस्टेंट को उनके खराब गेम की वजह से बेघर भी कर दिया जाता है। अब आयशा खान भी घर से बेघर हो गई हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
Bigg Boss 17: 'वहां सभी लोग मेरे खिलाफ हो गए थे', घर से बेघर होने पर बोलीं आयशा, इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा खान को रोस्टिंग गेम में कम वोटों के कारण आयशा खान को बाहर होने का सामना करना पड़ा। इस दौरान विक्की जैन और लॉक अप विजेता मुनव्वर फारुकी के बीच तीखी बहस हुई, क्योंकि टास्क के दौरान विक्की की हरकतों ने नियमों का उल्लंघन किया और मुनव्वर के लिए खतरा पैदा कर दिया। अंकिता लोखंडे, ईशा मालविया और विक्की जैन के साथ नामांकित, आयशा को लाइव दर्शकों के वोटों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा।
घर से बेघर होने के बाद आयशा ने कहा, 'यह एक कठिन यात्रा रही है, एक इमोशन रोलर कोस्टर जैसी, लेकिन जिस तरह से आप लोगों ने मेरा समर्थन किया है और मुझे प्यार किया है, उससे मैं बहुत आश्चर्यचकित हूं। यह आप सभी के बिना बिल्कुल भी संभव नहीं था। आपके प्यार के लिए आभारी हूं।'
इंटरव्यू में आयशा से पूछा गया कि अगर आप नॉमिनेट नहीं होती तो कौन होता। इसके जवाब में आयशा ने कहा, 'मैं नहीं होती तो विक्की भैया तो मुझे लगा था कि विक्की भैया होते। पूरा घर मेरे पीछे पड़ा था तो मेरे गेम का महत्व कम हो गया था। इसलिए बिग बॉस में मेरे ज्यादा दिन नहीं बचे थे।' अंजलि के बयान के लेकर आयशा ने कहा कि अगर किसी लड़की के साथ मुनव्वर ऐसा करते हैं तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए।
मन्नारा को टॉर्चर टास्क में गलत कहने पर आयशा ने कहा कि मैंने कुछ भी नहीं कहा था। मैंने बाद में ईशा से कहा था कि आप ऐसी बात मत करिए यह आपके लिए भी ठीक नहीं है कि उसके अलावा उनको चीप बोलने पर भी मैंने आवाज उठाई थी कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। आगे आयशा से पूछा गया कि वे किसे विनर के रूप में देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि अभिषेक और अंकिता जी दोनों में से कोई भी विनर बन सकता है। दोनों मेरे दिल के बेहद करीब हैं।
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेल्फी लेने पर क्यों ट्रोल हो गए रणबीर? वायरल वीडियो में वजह आई सामने