क्रूज ड्रग्स केस मामले ने एनसीबी ने अब तक आर्यन खान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मंगलवार को चार और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आर्यन खान सहित तीन लोगों को सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा गया है। एनसीबी ने कहा है कि इनके फोन से ऐसी तस्वीरें और चैट्स मिली हैं, जो इशारा करती हैं कि ड्रग्स का यह रैकेट इंटरनेशनल मार्केट से जुड़ा हुआ है। आर्यन खान समेत सभी लोगों से एनसीबी इस एंगल पर भी पूछताछ करेगी।
Filmy Wrap: ड्रग केस में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी और यामी गौतम को है ये बीमारी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| Aryan Khan Case: 'पापा इतने बिजी रहते हैं कि मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है', शाहरुख खान के बेटे आर्यन का एनसीबी के सामने कबूलनामा |
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' 'सीक्रेट सुपरस्टार' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने अचानक फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पिछले काफी लंबे वक्त के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।अपनी नई तस्वीर में जायरा वसीम एक पुल पर टहलती नजर आ रही हैं। बुर्का पहने जायरा ने कैमरे की ओर पीठ की है और उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है "द वार्म अक्तूबर सन।"
सोशल मीडिया: बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम ने पहली बार शेयर की तस्वीर, यूजर ने लिखा- अल्लाह कुर्बानी कबूल फरमाए
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस यामी गौतम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। उनका सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इतना ही नहीं, फैंस ने यामी को ज्यादातर न्यूड मेकअप में देखा है और यामी के इसी अंदाज की वजह से फैंस उनके दीवाने रहते हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, यामी गौतम में सब कुछ परफेक्ट हैं। लेकिन ये सिर्फ फैंस का ही मानना है क्योंकि बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री स्किन की बीमारी का सामना कर रही हैं और इस बात का खुलासा खुद यामी ने सोशल मीडिया पर किया है। यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह स्किन की एक बीमारी का सामना कर रही हैं, जिसका कोई भी इलाज नहीं है।
| यामी का दर्द: इस लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं यामी गौतम, शादी के चार महीने बाद किया खुलासा |
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स के मामले में होटल व्यवसायी कुणाल जानी की जमानत याचिका खारिज कर दी। एनसीबी ने उसे 30 सितंबर को खार इलाके से गिरफ्तार किया था। वह सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक है और लंबे समय से फरार था।फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है। इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ताजा मामला शाहरुख खान के बेटे आर्यन से जुड़ा हुआ है। बीते शनिवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। अब तक इस केस में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस: होटल व्यवसायी कुणाल जानी की जमानत याचिका खारिज