सब्सक्राइब करें

पांच हीरोइन, एक ख्वाहिश, इस हीरो संग चांस मिल जाए!

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
5 actresses are DYING to work with Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ कौन काम नहीं करना चाहता। हर कोई इस सुल्तान स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका ढूंढता रहता है। लेकिन हर किसी की किस्मत कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर जैसी नहीं होती है। इन दिनों अपने करियर के चरम पर पहुंची हीरोइनें भी सलमान के साथ काम करने के लिए मरी जा रही हैं।

Trending Videos

सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है

5 actresses are DYING to work with Salman Khan
दीपिका पादुकोण
 

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दीपिका को बस सही स्क्रिप्ट का इंतजार है। दीपिका ने खुद कई बार ये बात कबूली है कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए दीपिका पादुकोण को ऑफर मिलने की बात सामने आई थी लेकिन बाद में सोनम ने ये फिल्म साइन कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है

5 actresses are DYING to work with Salman Khan

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को शाहरुख खान के साथ तो काम करने का मौका मिल गया है। इस साल उनकी फिल्म डियर जिंदगी आने वाली है। इसमें आलिया और शाहरुख की यूनीक जोड़ी नजर आएगी। लेकिन आलिया को इंतजार है सलमान खान के साथ काम करने का। आलिया का कहना है कि वो सल्लू के साथ एक रोमांटिक फिल्म करना चाहती हैं। साथ ही आलिया सलमान की बहुत बड़ी फैन भी हैं। 

सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है

5 actresses are DYING to work with Salman Khan

एमी जैकसन

इस लिस्ट में बॉलीवुड में अभी-अभी एंट्री करने वाली एमी जैकसन का नाम भी शामिल है। हाल ही में एमी ने सलमान के भाई सोहेल की फिल्म फ्रीकी अली में काम किया। खबर है कि दबंग 3 के लिए सलमान एमी को साइन कर सकते हैं। इससे पहले एमी को फिल्म किक भी ऑफर की गई थी। लेकिन कोई और प्रोजेक्ट के चलते एमी ये फिल्म नहीं कर पाई थीं। लेकिन अब एमी जल्द से जल्द सलमान के साथ काम करने के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन

सल्लू के साथ काम करने को मरी जा रही हैं ये हीरोइनें, जानें पहले नंबर पर कौन है

5 actresses are DYING to work with Salman Khan

कृति सेनन

फिल्म हीरोपंती में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्‍ट्रेस कृति सेनन भी इस कतार में हैं। फिल्म दिलवाले में कृति को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था। अब खबर है कि फिल्म बॉडीगार्ड 2 कृति को ऑफर की गई है। कृति का कहना है कि सलमान हमेशा से उनकी विश लिस्ट में रहे हैं। उनके लिए ये सपने के सच होने जैसा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed