{"_id":"5d0f20688ebc3e61b751a696","slug":"7-years-of-gangs-of-wasseypur-anurag-kashyap-says-this-film-has-ruined-my-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 7 साल पूरे होने पर क्यों बोले अनुराग कश्यप, 'इस फिल्म ने जिंदगी बर्बाद कर दी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 7 साल पूरे होने पर क्यों बोले अनुराग कश्यप, 'इस फिल्म ने जिंदगी बर्बाद कर दी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap
- फोटो : social media
अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैग्स ऑफ वासेपुर' जबरदस्त हिट रही थी । इस फिल्म को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं । ये अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे हिट फिल्म सीरीज है । इसी फिल्म से अनुराग कश्यप ने सफलता के नए मुकाम को हासिल किया था लेकिन उनका कहना है कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
Trending Videos
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
जी हां, अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट कर ये बात कही है । उन्होंने लिखा, 'आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बबार्द हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं। जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं। खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक 'साढ़े साती' खत्म हो जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
असल जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था । यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर पर आधारित है, जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा और रिचा चड्ढा प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।
7 years back is exactly when my life got ruined. Since then all everyone wants me to do is the same thing over and over again. Whereas I have only been unsuccessfully been trying to get away from that expectation . Anyways hope that “साढ़े साती” is over by the end of 2019. https://t.co/QQ5PpGcp2E
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) June 22, 2019
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
दो भाग में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसको अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कान में भी सराहना मिली थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी जीशान कादरी ने लिखी थी जिनका ताल्लुक वासेपुर से ही है। इस फिल्म के एक सीन में नवाज, हुमा कुरैशी के साथ डेट पर जाते हैं और उनके हाथ को छूने की कोशिश करते हैं । इस पर हुमा कहती है, 'ये कोई अच्छी बात है, पहले परमिसन लेनी चाहिए न?' दरअसल ये किस्सा नवाज की असल जिंदगी से लिया गया था।
विज्ञापन
gangs of wasseypur
- फोटो : file photo
फिल्म में पीयूष मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया को दो किरदारों के नाम दिए गए थे और उन्हें खुद ही अपने किरदार को चुनना था। पीयूष मिश्रा ने नासिर का तो तिग्मांशु धूलिया ने रमाधीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस रोल के लिए सबसे पहले उनका ऑडिशन लिया गया था।