पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आज तीसरी शादी करेंगे आमिर, गौरी के साथ घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज; पहली दो शादी से हैं तीन बच्चे

Sun, 05 Jul 2026 10:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 05 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

Aamir Khan Marriage: आमिर खान की आज शादी होने वाली है। इस मौके पर आइए आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं और उनकी पूर्व पत्नियों के बारे में भी जानते हैं।

विज्ञापन
Aamir khan marriage with gauri spratt after reena dutta and kiran rao registered ceremony in Mumbai
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आज 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने वाले हैं। वह अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आमिर के मुताबिक शादी निजी समारोह में होगी। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि आमिर खान की होने वाली पत्नी कौन हैं। इसके अलावा उनकी पूर्व पत्नियों किरण राव और रीना दत्ता के बारे में बताएंगे।
Aamir khan marriage with gauri spratt after reena dutta and kiran rao registered ceremony in Mumbai
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
कहां होगी आमिर की शादी?
हाल ही में आमिर खान ने इस बात की पुष्टि की कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। शादी में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। यह शादी उनके घर पर होगी, साथ ही एक छोटा सा फंक्शन भी होगा। आमिर खान गौरी से रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: 'तलाक हो जाता है तो आप...', गौरी से शादी से पहले चर्चा में आया आमिर खान का बयान; किरण राव को लेकर कही ये बात

Aamir khan marriage with gauri spratt after reena dutta and kiran rao registered ceremony in Mumbai
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan marriage with gauri spratt after reena dutta and kiran rao registered ceremony in Mumbai
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थीं आमिर खान की दूसरी पत्नी?
आमिर खान की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। दोनों फिल्म 'लगान' के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं थीं। किरण राव ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान से शादी की थी। साल 2011 में कपल ने अपने बेटे आजाद खान का स्वागत किया था। साल 2021 में दोनों ने तलाक लिया। अब दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं।
 
विज्ञापन
Aamir khan marriage with gauri spratt after reena dutta and kiran rao registered ceremony in Mumbai
आमिर खान और रीना खान - फोटो : सोशल मीडिया
रीना दत्ता से आमिर का रिश्ता
रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी थीं। आमिर खान जब 20 साल के थे तब रीना से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर घर वाले इसके खिलाफ थे। दोनों ने छिपकर 1986 में कोर्ट मैरिज की। आमिर और रीना ने साल 1993 में जुनैद खान का स्वागत किया। उन्होंने 1997 में आयरा खान का स्वागत किया। परिवार को वक्त ना दे पाने की वजह से 2001 में रीना आमिर को छोड़कर चली गईं। साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed