{"_id":"5c5007b9bdec22128b558d2c","slug":"aamir-khan-revealed-the-reason-of-fight-with-juhi-chawla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर ख़ान ने मात्र 10 रुपये में गुप्त रूप से की थी पहली शादी, जूही से 7 साल तक चला झगड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ख़ान ने मात्र 10 रुपये में गुप्त रूप से की थी पहली शादी, जूही से 7 साल तक चला झगड़ा
बीबीसी हिंदी
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan And Juhi Chawla
- फोटो : social media
भारत में सेलिब्रिटी शादियाँ और उनके शादी में ख़र्चे अक्सर चर्चा का विषय बनते है। पिछले साल ईशा अंबानी, दीपिका- रणवीर, प्रियंका-निक और सोनम ने बड़े शानदार तरीक़े से शादियाँ रचाई वही आमिर ने बताया की उनकी पहली शादी का ख़र्चा मात्रा 10 रुपए से भी कम रहा था। बीबीसी से रूबरू हुए आमिर ने बताया उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में गुप्त रूप से हुई थी।
Trending Videos
juhi chawla
- फोटो : file photo
वो कहते हैं, "रीना के साथ मेरी शादी काफ़ी किफ़ायती रही। मैंने घर से बांद्रा स्टेशन के लिए 211 की बस पकड़ी जिसमें मुझे 50 पैसे लगे। बांद्रा वेस्ट में बस से उतरकर मैं बांद्रा ईस्ट में पुल पार कर हाईवे की तरफ पैदल ही निकल गया। हाईवे पार कर गृह निर्माण घर आता है जहाँ शादी रजिस्ट्रार होता था वहीं तीन गवाहों के सामने शादी रचाई। 10 रूपए के अंदर मेरी शादी हो गई" इस गुप्त शादी का आमिर ख़ान के माता पिता को भी इल्म नहीं था। कारण पूछने पर आमिर ने कहा कि उनकी बायोपिक में खुलासा होगा कि क्यों उनके माता पिता को इस गुप्त शादी के बारे में कुछ नहीं बताया गया। अपनी बायोपिक में वो अपने बड़े बेटे जुनैद खान को उनका क़िरदार करता देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan and juhi chawla
- फोटो : file photo
रीना दत्ता से उनकी गुप्त शादी के गवाह उनके ख़ास दोस्त सत्यजीत भटकल, उनकी पत्नी स्वाति भटकल और सत्यजीत के भाई आनंद रहे थे। स्वाति भटकल के साथ आमिर ने सत्यमेव जयते भी किया है और अब टीवी फ़िल्म "रूबरू रौशनी" से जुड़े हैं। "रूबरू रौशनी" तीन सच्ची कहानी को दर्शाते हुए क्षमा भाव के महत्व को बताती है। क्षमा भाव का प्रचार कर रहे आमिर खान ने माना कि उन्होंने अपने निजी जीवन में क्षमा भाव काफी देरी से अपनाया। जूही चावला से उन्होंने छोटे से झगड़े के लिए सात साल बात नहीं की।
juhi chawla
- फोटो : file photo
आमिर इस घटना के बारे में बताते हुए कहते हैं, "मेरी और जूही का झगड़ा छोटी सी बात पर इश्क़ फ़िल्म के सेट पर 1997 में हुआ था। मैं इतना रूठा हुआ था कि फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मैं जूही से 50 फुट की दूरी पर बैठता था। ना हेलो कहता था ना बाय कहता था सिर्फ़ काम काज के लिए ही बात करता था। सात साल तक हमने एक दूसरे से बात नहीं की।" आमिर ख़ान और जूही की ये अनबन 2003 में दूर हुई जब आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना की डाइवोर्स की खबरें आने लगी। उस दौरान आमिर किसी से मिलते जुलते नहीं थे। रीना और आमिर के रिश्ते को क़रीब से जानने वाली जूही चावला ने आमिर ख़ान को फ़ोन किया और शादी को जोड़ने की पहल की और उनके घर मिलने आई। आमिर को ख़ुशी है कि उनकी तकलीफ़ की घड़ी में जूही ने चुप्पी तोड़ी और उनसे बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
aamir khan
- फोटो : file photo
आध्यात्मिकता की तरफ़ झुकाव रखने वाले आमिर खान ने माना कि जैन धर्म की विचारधारा का उनपर बहुत गहरा असर है जिसमें शामिल है क्षमा भाव, अहिंसा, जिस चीज़ की ज़रूरत हो वही इस्तेमाल करे और अनेकांतवाद। पिछले साल आमिर खान की फ़िल्म "ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान" को दर्शकों ने नापसंद किया और फ़िल्म की नाकामयाबी की ज़िम्मेदारी आमिर ने ली।
फ़िल्म के फलॉप होने पर और दर्शको में बुरे रवैये पर आमिर कहते हैं कि,"मैंने फ़िल्म की फ्लॉप होने की पूरी ज़िम्मेदारी इसलिए ली क्योंकि दर्शक मेरे नाम पर फ़िल्म देखने आए थे। दर्शकों को पूरा अधिकार है जो वो कहना चाहते हैं फिर भले ही वो कितना भी कड़वा क्यों ना हो। बहुत लम्बे समय के बाद मेरी कोई फ़िल्म फ्लॉप हुई है। लोगों को भड़ास निकलने का मौका मिला। एक अच्छी फ़िल्म करके ही मैं इससे उबर सकता हूँ।" फ़िलहाल आमिर खान तय करने में व्यस्त है कि वो अगली फ़िल्म कौन सी करेंगे जिसका खुलासा वो अगले एक महीने में करेंगे।
फ़िल्म के फलॉप होने पर और दर्शको में बुरे रवैये पर आमिर कहते हैं कि,"मैंने फ़िल्म की फ्लॉप होने की पूरी ज़िम्मेदारी इसलिए ली क्योंकि दर्शक मेरे नाम पर फ़िल्म देखने आए थे। दर्शकों को पूरा अधिकार है जो वो कहना चाहते हैं फिर भले ही वो कितना भी कड़वा क्यों ना हो। बहुत लम्बे समय के बाद मेरी कोई फ़िल्म फ्लॉप हुई है। लोगों को भड़ास निकलने का मौका मिला। एक अच्छी फ़िल्म करके ही मैं इससे उबर सकता हूँ।" फ़िलहाल आमिर खान तय करने में व्यस्त है कि वो अगली फ़िल्म कौन सी करेंगे जिसका खुलासा वो अगले एक महीने में करेंगे।
