{"_id":"5c50329fbdec222be7357eb0","slug":"vidhu-vinod-chopra-reaction-on-rajkumar-hirani-sexual-harassment-allegation-shocked-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर ये क्या बोल गए विधु विनोद चोपड़ा, किसी को नहीं थी उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर ये क्या बोल गए विधु विनोद चोपड़ा, किसी को नहीं थी उम्मीद
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। आरोप लगते ही हिरानी ने अपनी सफाई भी दी थी और आरोपों को बेबुनियाद बताया था। हाल ही में राजकुमार हिरानी की बतौर को-प्रोड्सूर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म का दूसरा ट्रेलर लांच हुआ। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट सहित प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा भी मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान जब विधु विनोद चोपड़ा से हिरानी के आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो जवाब हैरान करने वाला था।
2 of 5
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
- फोटो : amar ujala
जब मीडिया ने विधु विनोद चोपड़ा से हिरानी से जुड़े सवाल किए तो वह कन्नी काटते हुए दिखे। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा - 'यह मंच खास आयोजन के लिए है। जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उतनी ही जितना महत्वपूर्ण वह है जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं। सही वक्त आएगा तो उसके बारे में भी बात करेंगे।' इस इवेंट में विधु विनोद चोपड़ा के अलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव के अलावा फिल्म की डायरेक्टर शैली चोपड़ा भी मौजूद थीं।
यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से हो रहा है। फिल्म के शुरुआती पोस्टर में तो राजकुमार हिरानी का नाम बतौर प्रोड्यूसर लिखा हुआ था लेकिन बाद में हटा दिया गया। ऐसा क्यों किया गया इसका खुलासा तब हुआ जब महिला ने हिरानी के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया। यौन शोषण का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि संजू' फिल्म की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : file photo
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था - 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी। महिला के मुताबिक उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता।'
विज्ञापन
5 of 5
rajkumar hirani
- फोटो : file photo
इसके साथ ही महिला ने कहा - 'अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में 'संजू' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।' महिला के इन आरोपों के बाद राजकुमार हिरानी के वकील का बयान तुरंत आया था। वकील आनंद देसाई ने इन सभी आरोपों को गलत और पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताया था। इन आरोपों के बाद हिरानी के सपोर्ट में कई स्टार्स सामने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।