सब्सक्राइब करें

चौथे दिन कंगना की 'मणिकर्णिका' और नवाजुद्दीन की 'ठाकरे' पड़ी पस्त, कलेक्शन में भारी गिरावट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 29 Jan 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui film Thackeray box office collection day 4
Manikarnika and Thackeray - फोटो : social media

कंगना रनौत और नवाजुद्दीन की फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज चार दिन हुए हैं और बीते दो दिनों से दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। 'मणिकर्णिका' और 'ठाकरे' फिल्म के कलेक्शन में गणतंत्र दिवस के मौके पर थोड़ी मजबूती आई थी लेकिन उसके बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और नवाजुद्दीन की 'ठाकरे' का कलेक्शन चौथे दिन कैसे रहा। 

Trending Videos
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui film Thackeray box office collection day 4
Manikarnika - फोटो : instagram

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'मणिकर्णिका के चौथे दिन का कलेक्शन महज 5.10 करोड़ रहा। इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 18.10 करोड़, रविवार को 15.70 और सोमवार को 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि फिल्म चार दिनों में कुल अब तक कुल 47.65 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।' 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui film Thackeray box office collection day 4
Thackeray - फोटो : social media

कंगना रनौत की फिल्म की तरह ही 'ठाकरे' फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर यही हाल है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 10 करोड़ और तीसरे दिन 6.90 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी तीन दिन में ठाकरे फिल्म ने कुल 22.90 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन का अनुमान 3 करोड़ है। 



 

Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui film Thackeray box office collection day 4
manikarnika krish - फोटो : file photo

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की 'मणिकर्णिका' फिल्म पहले हफ्ते 60 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। खास बात यह है कंगना की यह पहली फिल्म है जो हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म की कैटेगरी में शामिल हो गई है। फिलहाल यह देखना होगा यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाने में कामयाब होती है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Manikarnika Nawazuddin Siddiqui film Thackeray box office collection day 4
Manikarnika and Thackeray - फोटो : file photo

'मणिकर्णिका' देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है जबकि इसका बजट 125 करोड़ बताया जा रहा है। 'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। वहीं 'ठाकरे' फिल्म का बजट 20 करोड़ है जो कि 1300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed