{"_id":"5c5005b6bdec22093e7bfb67","slug":"anil-kapoor-and-sonam-kapoor-launch-second-trailer-of-ek-ladki-ko-dekha-toh-aisa-laga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखे तरीके से लॉन्च हुआ \"एक लड़की को देखा... का दूसरा ट्रेलर, दिखी प्यार की आजादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनोखे तरीके से लॉन्च हुआ "एक लड़की को देखा... का दूसरा ट्रेलर, दिखी प्यार की आजादी
Tue, 29 Jan 2019 02:36 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के निर्माताओं ने फ़िल्म के दूसरे ट्रेलर को अनोखे तरीके से लॉन्च किया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फ़िल्म की प्रमुख स्टार कास्ट अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला सहित निर्देशक शैली चोपड़ा सब कुछ हटके करते नजर आए।
Anil Kapoor and Sonam Kapoor
- फोटो : amar ujala
फिल्म का संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए फ़िल्म की टीम ने एक अनोखा तरीका चुना। निर्देशक सहित पूरी स्टार कास्ट एक ग्लास के बॉक्स में बंद नज़र आई। मकसद था लोगों को ये बताना कि सच को स्वीकार करना, रिश्तों में ईमानदारी को स्वीकार करना ही सच्ची आजादी है। समाज की सभी बाधाओं को तोड़ते हुए प्यार को आजाद करने का संदेश इस तरीके से दिया गया।
Rajkumar Rao, Juhi Chawla
- फोटो : amar ujala
शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" सुर्खियों में है। फ़िल्म के इस दूसरे ट्रेलर में सोनम कपूर के संघर्ष से रूबरू करवाया गया है जहाँ वह अपने प्यार के लिए अपने परिवार के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आ रही है। फ़िल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के साथ बाप-बेटी की जोड़ी अनिल कपूर-सोनम कपूर पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor, Juhi Chawla
- फोटो : amar ujala
खबरें ये भी थी कि फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर बेस्ड है। फिल्म ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म ''1942 अ लव स्टोरी'' के पॉपुलर गाने ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'' से लिया गया है।
विज्ञापन
Sonam Kapoor, Rajkumar Rao
- फोटो : amar ujala
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म के पोस्टर और पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म में अपना लुक भी जारी किया था। इसमें क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही थीं।