{"_id":"5c500800bdec22738d0b5a07","slug":"dabboo-ratnani-2019-celebrity-calendar-launch-rekha-tiger-shroff-sunny-leone-reached-in-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डब्बू के कैलेंडर लांच पर रेखा ने लूट ली सारी महफिल, बोल्ड फोटो हाथ में पकड़ी रह गईं सनी लियोनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डब्बू के कैलेंडर लांच पर रेखा ने लूट ली सारी महफिल, बोल्ड फोटो हाथ में पकड़ी रह गईं सनी लियोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने साल 2019 का कैलेंडर लांच कर दिया है। कैलेंडर लांच पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा रेखा से लेकर लव बर्ड फरहान और शिबानी दांडेकर तो वहीं किम शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे के साथ पहुंचीं। सोशल मीडिया पर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इस मौके पर कौन सा सेलिब्रिटी पहुंचा और किस स्टाइल में लोगों को इंप्रेस किया।
डब्बू रतनानी के सेलिब्रिटी कैलेंडर लांच के मौके पर वेटरन एक्ट्रेस रेखा ने सारी लाइमलाइट लूट ली। रेखा इस मौके पर अपनी फेवरेट साड़ी की बजाय वेस्टर्न ड्रेस में दिखीं। काले रंग की ड्रेस के साथ स्टाइलिश गॉगल्स और उस पर लाल रंग की लिपस्टिक उन पर काफी जंच रही थी। इस तस्वीर में आप रेखा के साथ विद्या बालन भी हैं। जो रेखा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
3 of 11
shibani farhan
- फोटो : amar ujala
अब जरा इस तस्वीर को गौर से देखिए। इस तस्वीर में मशहूर एक्टर फरहान अख्तर कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। एक दूसरे के साथ दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब दोनों एक साथ किसी इवेंट में पहुंचे हो। इससे पहले भी दोनों एक साथ कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। कैलेंडर लांच के मौके पर फरहान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ग्रे रंग के कोट-पैंट में नजर आए तो वहीं शिबानी दांडेकर मजंटा कलर की ड्रेस में दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
sunny leone
- फोटो : amar ujala
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लांच पर बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी भी पहुंचीं। इस मौके पर सनी कूल लुक में दिखीं। सनी ने सफेद टी-शर्ट के साथ काले रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी।
इस मौके पर कृति सेनन अपनी छोटी बहन नुपुर के साथ पहुंचीं। इस तस्वीर में कृति और नुपुर हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं जिसमें कृति हॉट लुक में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि कृति सेनन का नाम सुशांत सिंह के साथ लंबे वक्त से चर्चा में बना हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में कृति और नुपुर के साथ डब्बू रतनानी की पत्नी और बेटियां नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।