{"_id":"5ad3355b4f1c1ba0098b49af","slug":"actor-paresh-rawal-son-is-so-handsome-see-the-pictures-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह है परेश रावल का होनहार बेटा, एक्टर बनने में नहीं कोई दिलचस्पी, इस काम में है बड़ा माहिर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यह है परेश रावल का होनहार बेटा, एक्टर बनने में नहीं कोई दिलचस्पी, इस काम में है बड़ा माहिर
Mon, 16 Apr 2018 10:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
परेश रावल-स्वरूप संपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में खलनायकी से कॉमेडियन बने परेश रावल का कोई सानी नहीं है। वह अपने किरदार को बहुत ही बखूबी से निभाते हैं। परेश की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। परेश रावल को असल पहचान सुपरहिट फिल्म हेराफेरी से मिली। इस फिल्म में उनकी बाबू राव का किरदार बॉलीवुड का ऐतिहासिक किरदार बन गया है। लेकिन, फिल्मी दुनिया से अलग भी परेश की पारिवारिक दुनिया है जिसमें उनके दोनों बेटे जवान हो गए हैं और किसी एक्टर से कम नहीं हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
Paresh Family
बता दें कि परेश के दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य रावल हैं। यहां बात करेंगे उनके बेटे आदित्य रावल की जो देखने में किसी एक्टर से कम नहीं लगते। आदित्य की उम्र अभी 26 साल की है और उन्हें फुटबॉल खेलने का बेहद शौक है। आदित्य मुंबई की टीम से खेलते हैं। गौरतलब है कि फिल्मों में उनकी कोई रूचि नहीं है।
3 of 5
Aditya Rawal
आदित्य को फुटबॉल के अलावा क्रिकेट और लिखने का भी शौक है। आदित्य लेखक रविंदरनाथ टैगोर और शेक्सपियर की लेखनी से प्रभावित हैं। फिलहाल वह इंडिया और अमेरिका फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रीन राइटर का काम करते हैं।आदित्य का मानना है कि वह अपने प्लेटाइम क्रिएशन बैनर के तले कई फिल्में बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aditya Rawal
बता दें कि फिल्म ओम माई गॉड भी प्लेटाइम क्रिएशन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में उनके पापा परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। आदित्य थियेटर भी कर चुके हैं। उन्होंने व्रिकम कपाड़िया के बॉम्बे टॉकिज में एक जवान गुजराती लड़के का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
Aditya Rawal
इसके साथ ही आदित्य को दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करना अच्छा लगता है। वहीं, बात करें परेश रावल की तो वह फिलहाल 62 साल के हैं और वह एक इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन उनके एक्टिंग के शौक ने उन्हें बॉलीवुड का रास्ता दिखा दिया। बता दें कि परेश ने लगभग 22 वर्ष की उम्र में पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल इंजीनियर के रूप में काम पाने के लिए संघर्ष करने लगे, लेकिन उनको असफलता ही हाथ लगती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।