{"_id":"57becf0a4f1c1b2e5fd4edfe","slug":"actress-poonam-jhawer-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन
Thu, 25 Aug 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्म 'मोहरा' आपको याद ही होगी। मोहरा 1994 में आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य किरदार अदा किए। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' आज भी हिट है। इसी फिल्म का एक और गाना 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार, ना कोई किया श्रंगार फिर भी कितनी सुंदर हो' आप ना भूले होंगे, गाने में ये तारीफ सुनील शेट्टी कर रहे हैं। आपको वो हीरोइन याद है जिसकी ये तारीफ की जा रही है।
क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन
2 of 10
फिल्म 'मोहरा' में सुनील शेट्टी की पत्नी का किरदार निभाया था अभिनेत्री पूनम झावेर ने। प्रिया अग्निहोत्री के किरदार में पूनम को खूब पसंद किया गया। हालांकि पूनम सुनील शेट्टी की पत्नी के रोल में बहुत कम समय के लिए ही पर्दे पर आईं लेकिन बिना श्रंगार की उनकी खूबसूरती दर्शकों को खूब भाई। मोहरा के बाद सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और रवीना टंडन का करियर तो रफ्तार पकड़ गया लेकिन पूनम कहीं खो गईं। तो आखिर 12 साल से पूनम कहां हैं?
क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन
3 of 10
- फोटो : poonamjhawer.com
पूनम की मोहरा के लिए तारीफें तो हुईं लेकिन फिल्म उन्हें आगे काम ना दिला सकी। पूनम ने दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया लेकिन अपनी बहुत छाप वो वहां भी ना छोड़ सकीं। 1998 में आई जियाला में पूनम एक बार फिर दिखीं। फिल्म भले ना मिलीं हो लेकिन मोहरा में भोली-भाली दिखने वाली पूनम ने खुद को बेहद बोल्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन
4 of 10
अक्षय कुमार के साथ पूनम एक बार फिर दिखीं फिल्म 'ओ माय गॉड' में। फिल्म में उनके रोल को खूब पसंद किया गया। फिल्म आर. राजकुमार में भी वो एक छोटे से रोल में दिखीं। अन्ना हजारे के आंदोलन में भी पूनम ने भाग लिया था। सबसे ज्यादा ध्यान अगर उनकी तरफ लेकर जाते हैं तो वो हैं उनकी वेबसाइट पर उनकी मादक तस्वीरें।
विज्ञापन
क्या आपको याद है 'ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार' की हीरोइन
5 of 10
पूनम की तस्वीरों के देखकर पहचानना मुश्किल है कि ये 'मोहरा' की सीधी-सादी प्रिया अग्निहोत्री का किरदार करने वाली लड़की हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर आप भी मानेंगे कि वो बॉलीवुड की आज की हॉट बालाओं पर भी भारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।