{"_id":"5aebc6174f1c1b84098b8136","slug":"after-21-years-anil-kapoor-and-tabu-reunites-video-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद अनिल कपूर इस टॉप एक्ट्रेस के लिए फिर हुए रोमांटिक, आंखों में आंखें डालकर किए ऐसे इशारे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद अनिल कपूर इस टॉप एक्ट्रेस के लिए फिर हुए रोमांटिक, आंखों में आंखें डालकर किए ऐसे इशारे
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Tabu and Anil Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर और तब्बू की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया। इस जोड़ी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दोनों 21 साल पुराने लम्हों को दोबारा दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि फेेमस कोरियोग्राफर फराह खान ने पोस्ट किया है।
Tabu and Anil Kapoor
इस वीडियो में तब्बू अनिल कपूर एक ही काउच पर बैठे हैं। तभी अनिल 'विरासत' फिल्म का फेमस गाना 'कितना मधुर है मिलन' गुनगुना रहे हैं। अनिल यह गाना तब्बू को देखकर जैसे ही गाते हैं, तभी तब्बू खिल-खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो के पीछे फराह खान की आवाज साफतौर पर सुनाई दे रही है।
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
Tabu and Anil Kapoor
अनिल कपूर और तब्बू की 'विरासत' फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में न केवल तब्बू और अनिल की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया बल्कि दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसमें तब्बू ने गांव की अनपढ़ लड़की का किरदार निभाया था, जबकि अनिल कपूर विदेश में पढा़ई करने के बाद कैसे पिता की विरासत को संभालते हैं, इस फिल्म में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tabu and Anil Kapoor
तब्बू और अनिल कपूर अब तक के करियर में एक साथ केवल दो फिल्मों में ही काम किया है। एक 'विरासत' और दूसरी 'बीवी नंबर 1'। खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार 'तेरे बिन लादेन' फिल्म मेकर अभिषेक शर्मा की फिल्म 'शर्माजी का एटम बम' के लिए कास्ट किए गए थे, लेकिन किसी वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया।
विज्ञापन
Tabu and Anil Kapoor
आपको बता दें, तब्बू आखिरी बार 'गोलमाल अगेन' फिल्म में नजर आई थीं तो वहीं अनिल कपूर जल्द ही 'रेस 3' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा सलमान खान, डेजी शाह, जैकलीन और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। 'रेस 3' फिल्म ईद पर रिलीज होगी।