{"_id":"5b558df14f1c1bc6508b6685","slug":"after-dhadak-janhvi-kapoor-to-work-in-boney-kapoor-film-as-per-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' के बाद जाह्नवी का अगला प्रोजेक्ट लीक, इस फिल्म में लेंगी श्रीदेवी की जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' के बाद जाह्नवी का अगला प्रोजेक्ट लीक, इस फिल्म में लेंगी श्रीदेवी की जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज से पहले ही ऑफर्स मिलने लगे हैं। एक ही महीने की अंतराल में उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' भी रिलीज हो जाएगी। मगर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को अभी तक दूसरी फिल्म साइन करने का इंतजार है।
2 of 5
jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज हो चुकी है। अब उनके करियर की गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए पापा बोनी कपूर काम पर चुट गए हैं। वेबसाइट 'डेकन क्रॉनिकल्स' के मुताबिक बोनी कपूर एक मजबूत स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिस पर वह फिल्म बना सकें। बोनी कपूर जाह्नवी कपूर के लिए ऐसी फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें उनका रोल ग्लैमरस हो।
3 of 5
jhanvi kapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जाह्नवी कपूर को करण जौहर एक और फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। खबर है कि फिल्म 'शिद्दत' में जाह्नवी और वरुण धवन को कास्ट करने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले फिल्म में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर को लिए जाने की बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jhanvi kapoor
बता दें कि 'शिद्दत' वही फिल्म है जिसमें करण जौहर ने श्रीदेवी को कास्ट किया था। मगर श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद खबर आई कि श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट किया जाएगा। हालांकि, तब करण जौहर ने कहा था कि उनकी जिस फिल्म में माधुरी को कास्ट किया गया है उसका नाम 'शिद्दत' नहीं है। इसके कुछ दिन के भीतर धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से आधीकारिक घोषणा की गई थी कि करण जौहर की जिस फिल्म में माधुरी काम कर रही हैं उसका नाम 'कलंक' है।
विज्ञापन
5 of 5
soorma and dhadak
गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म में 33.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में वह ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। यह फिल्म ऑनर किलिंग के मुद्दे पर आधारित है। करण जौहर निर्मित इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।