{"_id":"5d2948cb8ebc3e6cdc3ab457","slug":"after-wedding-with-pooja-batra-nawab-shah-gets-rajnikanth-film-darbar-offer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूजा बत्रा से शादी के महज चंद घंटे बाद खुली नवाब शाह की किस्मत, मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूजा बत्रा से शादी के महज चंद घंटे बाद खुली नवाब शाह की किस्मत, मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pooja Batra marries Nawab Shah
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में कब क्या हो जाए यह कहना थोड़ मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में गुपचुप शादी रचाकर नवाब शाह (Nawab Shah) के साथ हुआ। नवाब शाह ने एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) के साथ गुपचुप शादी रचाई। शादी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन सबके बीच एक और बड़ी खबर आई हैं। खबरों की मानें तो नवाब शाह के हाथ एक बड़ा ऑफर लगा है।
2 of 5
Nawab Shah and Rajnikath
- फोटो : file photo
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक नवाब शाह Nawab Shah) को रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में अहम रोल मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में नवाब शाह के अलावा सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि नवाब इस फिल्म में कारोबारी का किरदार निभाएंगे। फिल्म में वह सुनील शेट्टी की टीम में दिखाए जाएंगे जबकि रजनीकांत के अपोजिट होंगे।
3 of 5
Nawab Shah Tiger Zinda hai Film
- फोटो : file photo
नवाब शाह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 2 साल हो चुके हैं। फिल्मों में नवाब शाह साइड रोल में नजर आते हैं। ऐसे में शादी के तुरंत बाद नवाब शाह को ऑफर मिलना अपने आप में बड़ी बात है। वहीं इन दिनों वह सलमान की फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसके अलावा 'पानीपत' में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nawab Shah
- फोटो : instagram
नवाब शाह ने साल 1999 में 'कारतूस' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'राजा को रानी से प्यार हो गया', 'मुसाफिर', 'लक्ष्य', 'जान-ए-मन', 'लक', 'भाग मिल्खा भाग' जैसी कई और फिल्मों में काम कर चुके हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा नवाब ने तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इसके साथ ही नवाब सुपरिहट सीरियल 'शक्तिमान' में भी अहम रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
pooja batra nawwab shah
- फोटो : social media
आपको बता दें, नवाब शाह और पूजा बत्रा की शादी को कश्मीरा शाह ने कंफर्म किया। कश्मीरा कहती हैं, 'मैं दुआ करती हूं कि पूजा को दुनिया की सारी खुशियां मिले। पूजा को भी खुश रहने का हक है। मैं बहुत उत्साहित हूं। नवाब का हमारे परिवार में स्वागत है।' पूजा और नवाब ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है। नवाब ने ईद पर इंस्टाग्राम के जरिए पूजा के साथ अपना रिलेशन कंफर्म किया था। उन्होंने अपनी और पूजा की एक फोटो शेयर की थी। नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है। ईद के बाद से नवाब लगातार पूजा के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।