फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'देवदास' के लिए ऐसे पारो बन गई थीं ऐश्वर्या राय बच्चन, सामने आई 16 साल पुरानी तस्वीर

Sat, 25 Aug 2018 02:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan looks beautiful in throwback photo from Devdas
devdas
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर, देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खां रिलीज हुई लेकिन दर्शकों को इस फिल्म में अनिल कपूर के काम के अलावा ज्यादा कुछ पसंद नहीं आया।
Aishwarya Rai Bachchan looks beautiful in throwback photo from Devdas
devdas
लेकिन ऐश्वर्या की एक फिल्म ऐसी है जो आज भी चर्चा में बनी रहती हैं। वो फिल्म है संजय लीला भंसाली की देवदास। फिल्म देवदास में ऐश्वर्या का पारो का किरदार भला कौन भूल सकता है। देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। हाल ही में पारो बनीं ऐश्वर्या की एक फोटो सामने आई है। फोटो को देवदास फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लूला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Aishwarya Rai Bachchan looks beautiful in throwback photo from Devdas
devdas
नीता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ''देवदास में पारो का रोल प्ले करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की टेस्ट इमेज देखें।'' फोटो में पारो बनी ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। बता दें देवदास फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ हुई थी। 
 

 

Look test image of @aishwaryaraibachchan_arb as Paro for Devdas #throwbackfriday #nostalgia #neetalulladiaries

A post shared by Neeta Lulla (@neeta_lulla) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan looks beautiful in throwback photo from Devdas
devdas
इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी। बता दें फिल्म में शाहरुख का रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था लेकिन, सलमान खान ने इसे मना कर दिया था। 
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan looks beautiful in throwback photo from Devdas
Devdas
देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed