फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल हुआ एजाज खान का विवादित वीडियो, गिरफ्तारी की उठी मांग

Sat, 24 Oct 2020 06:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 24 Oct 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
ajaz khan controversial video went viral people demand to arrest him
एजाज खान - फोटो : ट्विटर

अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता एजाज खान एक बार फिर निशाने पर आ गए हैं। एजाज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। 

ajaz khan controversial video went viral people demand to arrest him
एजाज खान - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि एक साल पुराना है। इसे आठ सितंबर, 2019 को एजाज खान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। उन दिनों दिल्ली के एक युवक साहिल की हत्या हो गई थी इसी बात पर भड़कते हुए एजाज खान ने ये वीडियो बनाया था।

ajaz khan controversial video went viral people demand to arrest him
एजाज खान - फोटो : फाइल

वीडियो में एजाज कहते हैं कि साहिल अपने दोस्तों का झगड़ा खत्म करने के इरादे से पंडितों की गली में गया और वहां उसकी मॉब लिचिंग कर दी गई। इस वीडियो में एजाज काफी कुछ विवादित कहते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajaz khan controversial video went viral people demand to arrest him
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI

ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एजाज की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया कि 'जो एजाज खान ने बोला है उसके बाद माफी संभव नहीं। लोगों में भयानक गुस्सा है, तुरन्त उसके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प है। आशा करता हूं कि राज्य सरकार और कानून व्यवस्था संभालने वाले इसकी गंभीरता को जल्दी समझ लेंगे।'

विज्ञापन
ajaz khan controversial video went viral people demand to arrest him
एजाज खान - फोटो : फाइल
घटना में सांप्रदायिक एंगल नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में सांप्रदायिक एंगल से इनकार कर दिया था। बताया गया था कि बाइक को रास्ता देने के मुद्दे पर साहिल की दो लोगों के साथ हाथापाई हो गई थी। इसमे साहिल घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

ड्रग केस में पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण का पहला सोशल मीडिया पोस्ट, इस अभिनेता के लिए लिखा संदेश

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed