फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेत्री का आरोप- 'महेश भट्ट इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन हैं, उनका भांजा लड़कियां सप्लाई करता है'

Sat, 24 Oct 2020 03:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 24 Oct 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
Luviena Lodhi made shocking claims against Mahesh Bhatt in her video on social media
महेश भट्ट - फोटो : फाइल

अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, उनकी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि सुमित ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करता है। अब दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। लवीना ने कहा है कि भट्ट और उनका परिवार मिलकर उन्हें परेशान कर रहा है।



Luviena Lodhi made shocking claims against Mahesh Bhatt in her video on social media
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

लवीना लोध वीडियो में कह रही हैं, 'नमस्ते, मेरा नाम लवीना लोध है और मैं यह वीडियो मेरी और मेरी फैमिली की सेफ्टी के लिए बना रही हूं। मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ हुई थी और मैंने डिवोर्स केस (तलाक का मुकदमा) फाइल किया है क्योंकि मुझे पता चला गया था कि वो ड्रग्स सप्लाई करते हैं एक्टर्स को, जैसे अमायरा दस्तूर, सपना पब्बी  आदि। और उनके फोन में भी बहुत अलग-अलग किस्म की लड़कियों की तस्वीरें होती हैं, जो वो डायरेक्टर्स को दिखाते हैं। तो वो लड़की भी सप्लाई करते हैं। और इन सारी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है।'

Luviena Lodhi made shocking claims against Mahesh Bhatt in her video on social media
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

लवीना लोध ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वह पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं। लवीना कहती हैं, 'अगर आप उनके हिसाब से नहीं चलते तो वह आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। कितने एक्टर, डायरेक्टर्स, कंपोजर्स को उन्होंने काम से निकाल दिया है। वो एक फोन करते हैं पीछे से और लोगों का काम चला जाता है। और लोगों को पता भी नहीं चलता है। ऐसे उन्होंने बहुत जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है, वो हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अलग-अलग तरीके से वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी कोशिश की उन्होंने मुझे इस घर से निकालने की। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लेता है और अगर एनसी लिख भी देती हूं तो उस पर कोई एक्शन नहीं होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Luviena Lodhi made shocking claims against Mahesh Bhatt in her video on social media
लवीना लोध - फोटो : इंस्टाग्राम

लवीना आगे कहती हैं, 'अगर कल कोई हादसा मेरे साथ या मेरी फैमिली के साथ होता है तो उसके लिए महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सभरवाल, साहिल सहगल और कुमकुम सहगल जिम्मेदार होंगे। कम से कम लोगों को पता तो चले कि बंद दरवाजों के पीछे इन्होंने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद की है और ये क्या क्या कर सकते हैं क्योंकि महेश भट्ट बहुत शक्तिशाली और प्रभावशाली हैं।'

विज्ञापन
Luviena Lodhi made shocking claims against Mahesh Bhatt in her video on social media
महेश भट्ट - फोटो : फाइल

महेश भट्ट ने दिया जवाब
लवीना लोध के इन आरोपों पर महेश भट्ट की लीगल टीम ने जवाब दिया है। महेश भट्ट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। वो इस पर कानूनी सलाह लेकर उचित कार्रवाई करेंगे।

ड्रग केस में पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण का पहला सोशल मीडिया पोस्ट, इस अभिनेता के लिए लिखा संदेश

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed